लाइव न्यूज़ :

कानपुरः गोद ली बेटी ने 62 साल के पिता और 55 साल की मां को गला काटकर हत्या की, प्रेमी ने दिया साथ, करोड़ों रुपये की संपत्ति वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 22:11 IST

अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति, मुन्ना लाल उत्तम (62) और उनकी पत्नी राज देवी (55) की बर्रा-2 में उनके घर पर उनकी ही बेटी और उसके प्रेमी ने गला काटकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति ने दो दशक पहले उस लड़की को गोद लिया था।हत्या सरसौल में कई करोड़ रुपये की संपत्ति के पीछे की गई है, बुजुर्ग दंपति अपनी बहू को जमीन का हिस्सा देना चाहते थे।लड़की आकांशा उर्फ कोमल पर उन्हें संदेह तब हुआ जब पुलिसकर्मियों ने देखा कि उसकी छोटी उंगली में चोट लगी है।

कानपुरःकानपुर जिले के बर्रा क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को कहा कि उनकी गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी की मदद से हत्या की साजिश रची थी।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति, मुन्ना लाल उत्तम (62) और उनकी पत्नी राज देवी (55) की बर्रा-2 में उनके घर पर उनकी ही बेटी और उसके प्रेमी ने गला काटकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि दंपति ने दो दशक पहले उस लड़की को गोद लिया था।

अधिकारी ने कहा कि हत्या सरसौल में कई करोड़ रुपये की संपत्ति के पीछे की गई है, बुजुर्ग दंपति अपनी बहू को जमीन का हिस्सा देना चाहते थे। पुलिस ने कहा कि लड़की आकांशा उर्फ कोमल पर उन्हें संदेह तब हुआ जब पुलिसकर्मियों ने देखा कि उसकी छोटी उंगली में चोट लगी है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस तुरंत उसे चिकित्सा सहायता के लिए ले गई और फिर उसे पुलिस थाने लाया गया जहां उससे पूछताछ की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शुरू में उसने जांच को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में गहन पूछताछ के दौरान वह टूट गई और कबूल किया कि उसके प्रेमी रोहित उत्तम ने उसके सौतेले माता-पिता की हत्या की थी।

रोहित उत्तम को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि मंगलवार को दंपत्ति के शव उनके घर में पाए गए थे। दोनों का गला धारदार हथियार से काटा गया था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति को देखा गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरउत्तर प्रदेशहत्याup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?