लाइव न्यूज़ :

कन्नौजः घड़ी चोरी का आरोप लगाकर तीन शिक्षकों ने 15 वर्षीय छात्र पीटा, मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2022 16:55 IST

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को बताया कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी मड़ैया गांव निवासी 15 वर्षीय दिलशान उर्फ राजा आर. एस. इण्टर कॉलेज में नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 23 जुलाई को गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअध्यापक शिवकुमार यादव ने दिलशान को बुलाया और उस पर घड़ी चोरी करने का आरोप लगाया।दिलशान को कमरे में बंद करके उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। सोमवार देर रात छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कन्नौजः कन्नौज जिले के छिबरामऊ स्थित एक इंटर कॉलेज में कथित रूप से घड़ी चोरी का आरोप लगाकर तीन शिक्षकों द्वारा पिटाई किए जाने से घायल हुए एक छात्र की कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मंगलवार को बताया कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी मड़ैया गांव निवासी 15 वर्षीय दिलशान उर्फ राजा आर. एस. इण्टर कॉलेज में नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 23 जुलाई को गया था। आरोप है कि दोपहर को अवकाश के वक्त अध्यापक शिवकुमार यादव ने दिलशान को बुलाया और उस पर घड़ी चोरी करने का आरोप लगाया।

सिंह ने बताया कि दिलशान के परिजनों का आरोप है कि यादव तथा साथी अध्यापक प्रभाकर और विवेक यादव ने दिलशान को कमरे में बंद करके उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार की शाम उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

सोमवार देर रात छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी शिक्षक इस वारदात के बाद कॉलेज में ताला लगा कर भाग गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का असल कारण पता लगेगा। उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में अगर छात्र की पिटाई करने की बात सामने आती है तो आरोपियों के खिलाफ कानूनन कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल