लाइव न्यूज़ :

आठवीं की छात्रा को प्रेमपत्र लिखने के आरोप सहायक अध्यापक निलंबित, मामला दर्ज और जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2023 21:09 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस संबंध में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हरिओम सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ सिंह ने निलंबित कर दिया है। ग्रीटिंग कार्ड दिया और साथ ही हाथ से लिखा 12 लाइन का एक प्रेमपत्र दिया था।

कन्नौजः कन्नौज जिले के कंपोजिट विद्यालय बलारपुर में तैनात एक सहायक अध्यापक को आठवीं की छात्रा को कथित रूप से प्रेमपत्र लिखने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

प्रशासनिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कन्नौज ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बलारपुर में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात हरिओम सिंह को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ सिंह ने निलंबित कर दिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 30 दिसंबर, 2022 को बलारपुर में ही पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा को सहायक अध्यापक हरिओम ने नए साल का एक ग्रीटिंग कार्ड दिया और साथ ही हाथ से लिखा 12 लाइन का एक प्रेमपत्र दिया था। शिक्षक का यह ग्रीटिंग जब छात्रा घर लेकर पहुंची और उसे खोला तो उसमें प्रेम पत्र निकला।

छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरिओम सिंह को निलंबित करने के बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार को इस मामले की जांच सौंपी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा