लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप केस: नाबालिग आरोपी को कोर्ट ने कस्टडी में भेजा, 7 मई को मामले की सुनवाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2018 13:04 IST

कठुआ की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक बड़ा फैसला लिया। कठुआ कांड के मुख्य आरोपी नाबालिग को कोर्ट ने कस्टडी में भेज दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अप्रैल:  जम्मू के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुए रेप के बाद हत्या मामले में गिरफ्तार हुए नाबालिग को लेकर कठुआ की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक बड़ा फैसला लिया। कठुआ कांड के मुख्य आरोपी नाबालिग को कोर्ट ने कस्टडी में भेज दिया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को कस्टडी में भेज दिया है। मामले की सुनवाई अब 7 मई को होगी। इससे पहले मंगलवार को  मासूम बच्ची से साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में अदालत ने नाबालिग आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। खबर के  मुताबिक नाबालिक की जमानत की याचिका दायर की गई थी। 

वहीं, इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा था कि वो इस मामले में जल्द ही पूरक आरोप पत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) दाखिल करेगी। कोर्ट की ओर से कहा गया है ये एक हत्या भी है ऐसे में नाबालिक के ऊपर सारे केस चलेंगे। कोर्ट के मुताबिक किशोर न्याय अधिनियम की धारा 13 के तहत में माना जाना चाहिए। नाबालिग आरोपी के वकील ने अपराध शाखा द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद शीघ्र ही जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 

सीबीआई ने ने कठुआ की अदालत में नौ अप्रैल को मामले के आठ आरोपियों में से सात के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। अगले दिन पुलिस ने एक अन्य आरोपी के खिलाफ अलग से आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसे पहले नाबालिग बताया जा रहा था। जिस पर कोर्ट ने जमानत से मनाही कर दी है। 

जनवरी में कठुआ में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। बलात्कार और हत्या मामले को लेकर अप्रैल में चार्जशीट दाखिल किया गया। इस चार्जशीट में सांझी राम, दीपक खजूरिया, सुरेंद्र वर्मा, प्रवेश कुमार (मन्नू), सांझी राम के भतीजे, विशाल जंगोत्रा और एक नाबालिग को अभियुक्त बनाया गया है। अभियुक्तों में एक मंदिर का पुजारी और चार पुलिसवाले भी शामिल हैं। 

चार्जशीट के मुताबिक बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मारने के बाद भी आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि मासूम मर जाए, उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए और बाद में जांच के दौरान सांजीराम ने पुलिसकर्मियों को मामला दबाने के लिए 1.5 लाख रुपये की रिश्वत भी दी।

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपक्राइमकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम