लाइव न्यूज़ :

जींदः कार में आग लगने से बैठी गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, पति सुरक्षित बचा, कार आगे चल रही ट्रक से टकराई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2023 15:19 IST

मृतका सीमा के पिता सज्जन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके दामाद जितेन्द्र ने अन्य लोगों के साथ मिलकर, साजिश के तहत सीमा की हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने तहरीर के आधार पर जितेन्द्र सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।राजस्थान में बालाजी से दर्शन करके कार से लौट रहा था।राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर कार आगे चल रही ट्रक से टकरा गयी और उसमें आग लग गई।

जींदः जींद जिले के सिवाहा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर शुक्रवार तड़के एक कार में आग लगने से उसमें बैठी गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति सुरक्षित बच गया। हालांकि, मृतका सीमा के पिता सज्जन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके दामाद जितेन्द्र ने अन्य लोगों के साथ मिलकर, साजिश के तहत सीमा की हत्या की है।

सदर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर जितेन्द्र सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सात साल के बेटे की मां सीमा (30) के पति जितेन्द्र का कहना है कि वह राजस्थान में बालाजी से दर्शन करके कार से लौट रहा था। उसने बताया कि आज अलसुबह गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर कार आगे चल रही ट्रक से टकरा गयी और उसमें आग लग गई।

जितेन्द्र ने दावा किया कि टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, वह खुद बाहर निकला और सीमा को भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। सदर थाने के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सीमा के पिता की शिकायत पर उसके पति को नामजद करते हुए कुछ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

भदोही : मायके आई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

भदोही जिले के कोइरौना थाना इलाके के केवटाही गांव में अपने मायके आई एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार को मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोइरौना थाना के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्या ने बताया कि केवटाही गांव में अपने मायके में रह रही प्रेमा देवी (23) की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्‍पताल लेकर गए।

 जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गयी। मृत महिला के अंतिम संस्कार से पहले ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस और नायब तहसीलदार संजय कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया और मायके वालों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नायब तहसीलदार संजय कुमार ने प्रेमा देवी के मायके वालों के हवाले से बताया कि युवती को सांप ने काट लिया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद