लाइव न्यूज़ :

झारखंड: भाजपा विधायक के अत्याचार से तंग आकर एक परिवार ने धनबाद डीसी ऑफिस के सामने की आत्मदाह की कोशिश

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2019 19:12 IST

अख्तर ने आरोप लगाया कि पन्द्रह हजार रुपये पेमेंट मिलता था, जिसमें से 6 हजार रुपये ढुल्लू महतो कमीशन के रूप में ले लेते थे. इसका विरोध करने पर गुंडागर्दी के दम पर उसे आउटसोर्सिंग कंपनी की नौकरी से निकलवा दिया गया और पेमेंट भी रुकवा दिया गया. 

Open in App
ठळक मुद्देअख्तर हवारी के मुताबिक विधायक के चलते उसका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है. अख्तर ने आरोप लगाया कि पन्द्रह हजार रुपये पेमेंट मिलता था

झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा के रहने वाले एक परिवार ने उपायुक्त कार्यालय के सामने केरोसिन तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की. अख्तर हवारी का आरोप है कि बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के अत्याचार से तंग आकर उसने आत्मदाह का फैसला किया. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को उसने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी. इसलिए पुलिस ने उसे समय रहते बचा लिया.

अख्तर हवारी के मुताबिक विधायक के चलते उसका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है. ऐसे में उसके सामने आत्मदाह के अलावा कोई चारा नहीं बचा. फिलहाल डीसी और एसपी उससे पूछताछ कर रहे हैं. अख्तर हवारी बाघमारा का रहना वाला है. उसने बताया कि विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ डीसी और एसएसपी से शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अख्तर बाघमारा के सेवी आउटसोर्सिंग में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था. 

उसके मुताबिक विधायक ढुल्लू महतो ने उसका पेमेंट रुकवा दिया, जिससे उसका पूरा परिवार भुखमरी की स्थिति में आ गया है. कहीं भी आउटसोर्सिंग में काम नहीं मिल रहा है. दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. पत्नी के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं. 

अख्तर ने आरोप लगाया कि पन्द्रह हजार रुपये पेमेंट मिलता था, जिसमें से 6 हजार रुपये ढुल्लू महतो कमीशन के रूप में ले लेते थे. इसका विरोध करने पर गुंडागर्दी के दम पर उसे आउटसोर्सिंग कंपनी की नौकरी से निकलवा दिया गया और पेमेंट भी रुकवा दिया गया. 

अख्तर ने अपनी शिकायत में कहा था कि ढुल्लू महतो उसे परेशान करते हैं. उनकी गुंडागर्दी से वह त्रस्त हो चुका है और 25 सितंबर को अपने परिवार के साथ डीसी ऑफिस के सामने आत्मदाह कर लेगा. उसने इस संबंध में धनबाद के उपायुक्त, धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी को चिट्ठी भी दी थी. यहां बता दें कि ढुल्लु महतो पर यौनशोषण का भी आरोप लग चुका है, लेकिन पुलिस ने उन्हें अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी है.

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने