लाइव न्यूज़ :

झारखंड: बोकारो में हुई अल्पसंख्यक की मॉब लिंचिंग, अवैध संबंध के आरोप में भीड़ ने की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2022 16:08 IST

झारखंड के बोकारो जिले में भीड़ ने अवैध संबंध के आरोप में 47 साल के इमरान अंसारी की इस कदर जमकर पिटाई की कि इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के धवैया गांव में हुई मॉब लिंचिंग की घटना भीड़ ने अवैध संबंध के आरोप में 47 साल के इमरान अंसारी को जमकर मारा-पिटाजिस महिला के साथ अवैध संबंध के आरोप में इमरान भीड़ के हत्थे चढ़ा, वह भी शादीशुदा बताई जा रही है

रांची:झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम धवैया में गुरूवार की रात मॉब लिंचिंग का एक मामला सामने आया है। यहां पर भीड़ ने अवैध संबंध के आरोप में 47 साल के इमरान अंसारी की इस कदर जमकर पिटाई की कि इलाज के दौरान अस्पताल में इमरान अंसारी की मौत हो गई। वह गांव में मनरेगा योजना के बतौर वेंडर का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक मृतक चार बच्चों का बाप था और उसकी  पत्नी वार्ड सदस्य है। जिस महिला के साथ अवैध संबंध के आरोप में वह भीड़ के हत्थे चढ़ा, वह भी शादीशुदा और बाल-बच्चेदार बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में जबर्दस्त तनाव व्याप्त है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लगा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थिति को भांपते हुए बोकारो के एसपी चंदन झा ने मामले में फौरन एसडीपीओ बेरमो, कई इंस्पेक्टर को हालात संभालने का आदेश दिया। उसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से बीडीओ, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, रैफ और जिला पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद है।

खबरों के मुताबिक एसडीएम बेरमो अनंत कुमार भी एसडीपीओ सतीशचंद्र झा के साथ रात से गांव में ही कैंप किये हुए हैं। धवैया गांव में एहतियातन धारा 144 लागू कर दिया गया है। इससे संबंधित पत्र में बताया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है। इस कारण से यहां दो समुदायों के बीच विवाद और तनाव उत्पन्न हो गया है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश चंद्र झा ने बताया कि गुरुवार की रात गांव में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला था। इसी बीच 47 वर्षीय इमरान अंसारी नामक व्यक्ति को ग्रामीणों ने स्कूल के पीछे एक महिला के अश्लील हरकत करते हुए धर दबोचा। जिसकी उग्र भीड़ ने पिटाई कर दी। इस घटना में बुरी तरह जख्मी इमरान को आनन-फानन में रामगढ़ जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर लेकिन रिम्स पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। अब तक 11 लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शुरूआती जांच के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबोकारोझारखंडJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला