लाइव न्यूज़ :

गिरिडीह में मिली सिर कटी लाश की पहचान भदोही के सत्येंद्रनाथ मिश्र के रूप में हुई, अरेस्ट, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: September 12, 2020 21:48 IST

पुलिस ने हत्या में शामिल आधा दर्जन अपराधियों में से एक को यहां से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सत्येंद्रनाथ मिश्र को मुहर्रम दिखाने के बहाने उसका मित्र मखसूद उत्तर प्रदेश के भदोही से अपने साथ गिरिडीह लाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले सत्येंद्र नाथ मिश्र के रूप में की गयी है।मखसूद भदोही में 10 वर्षो से राजमिस्त्री का काम करता था जिससे उसकी सत्येंद्र से पहचान हो गयी थी।जांच में पता चला है कि मखसूद की पत्नी से सत्येंद्र का अवैध संबंध था और यही उसकी हत्या की मुख्य वजह बनी।

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले में परसन थाना क्षेत्र के जंगलों में 29 अगस्त को जिस व्यक्ति की गला काट कर निर्मम हत्या की गई थी उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले सत्येंद्र नाथ मिश्र के रूप में की गयी है।

इस बीच, पुलिस ने हत्या में शामिल आधा दर्जन अपराधियों में से एक को यहां से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सत्येंद्रनाथ मिश्र को मुहर्रम दिखाने के बहाने उसका मित्र मखसूद उत्तर प्रदेश के भदोही से अपने साथ गिरिडीह लाया था।

मखसूद भदोही में 10 वर्षो से राजमिस्त्री का काम करता था जिससे उसकी सत्येंद्र से पहचान हो गयी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि मखसूद की पत्नी से सत्येंद्र का अवैध संबंध था और यही उसकी हत्या की मुख्य वजह बनी। उन्होंने बताया कि हत्या के उद्देश्य से ही मखसूद सत्येंन्द्र को भदोही से यहां लेकर आया और हत्या के पहले सत्येंद्र को खूब शराब पिलाई गई।

उन्होंने बताया कि करीब आधे दर्जन लोगों ने मिलकर सत्येंद्र नाथ मिश्र की गोश्त काटने वाले चाकू से गर्दन काटकर नृशंस हत्या की। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पहचान छिपाने के लिए सत्येंद्र के सिर को धड़ से अलग कर दोनों हिस्सों को एकदूसरे से आधे किलोमीटर दूर फेंका गया। पुलिस को उसका धड़ मिलने के दो दिनों बाद सिर मिला था।

अमित रेणु ने बताया कि मखसूद के दोस्त इब्राहिम नाम के व्यक्ति को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। मखसूद समेत अन्य सभी हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने बताया कि इब्राहिम की सूचना के आधार पर जब सत्येंद्रनाथ मिश्र की पहचान की जा सकी।

इसके बाद उनके भदोही निवासी भाई हरेन्द्र नाथ मिश्र को यहां बुलाकर सत्येंद्र के शव की पहचान करायी गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) खोरीमहुआ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?