लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद ने सैफ अली खान की फोटो और फैंटम फिल्म के पोस्टर का इस्तेमाल कर प्रोपेगैंडा वीडियो बनाया

By रुस्तम राणा | Updated: July 22, 2024 16:39 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिस विभाग ने अपने आधिकारिक हैंडल से कहा कि आतंकवादी समूह ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की तस्वीर और फिल्म फैंटम के पोस्टर की छवि का इस्तेमाल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देJK पुलिस ने आतंकी संगठन द्वारा बनाए गए एक दुष्प्रचार वीडियो को आगे न बढ़ाने की चेतावनी दीआतंकवादी समूह ने अभिनेता सैफ अली खान की तस्वीर, फिल्म फैंटम के पोस्टर की छवि का इस्तेमाल कियापुलिस ने वीडियो किसी भी तरह से किसी को फॉरवर्ड नहीं करने की चेतावनी दी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा बनाए गए एक दुष्प्रचार वीडियो को आगे न बढ़ाने की चेतावनी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिस विभाग ने अपने आधिकारिक हैंडल से कहा कि आतंकवादी समूह ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की तस्वीर और फिल्म फैंटम के पोस्टर की छवि का इस्तेमाल किया है।

विभाग ने कहा कि 'शत्रु' ने सोमवार को दोपहर 2 बजे के आसपास ऑनलाइन वीडियो जारी किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को सचेत किया है। साथ ही इसकी रोकथाम के लिए उन्हें कुछ निर्देश भी दिए हैं।  जैसे - वे इस वीडियो किसी भी तरह से किसी को फॉरवर्ड नहीं करेंगे, वे मैसेज के ज़रिए रिपोर्ट करेंगे कि उन्हें यह प्रोपेगैंडा वीडियो किससे मिला?

पुलिस ने लोगों से वीडियो प्राप्त करने की तारीख और समय के साथ-साथ टेलीफोन नंबर भी बताने के लिए कहा है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी इसकी सूचना अपने पर्यवेक्षी अधिकारी को देंगे तथा सिविल अधिकारी भी इसकी सूचना अपने पर्यवेक्षी अधिकारी को टेक्स्ट संदेश के माध्यम से देंगे।

वीडियो को लेकर पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी परिस्थिति में इस वीडियो को फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए। यह याद रखना चाहिए कि इस तरह की सामग्री को पोस्ट करना और फॉरवर्ड करना यूएपीए की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है।' यहाँ जम्मू-कश्मीर पुलिस की वास्तविक पोस्ट है।

पिछले हफ़्ते जम्मू के डोडा में हुए आतंकी हमले के पीछे आतंकी मौलाना मसूद अज़हर द्वारा स्थापित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था। आतंकियों द्वारा घात लगाकर किए गए इस आतंकी हमले में भारतीय सेना के एक अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बल आतंकवादियों के बारे में एक खुफिया इनपुट के आधार पर ऑपरेशन चला रहे थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

आतंकी समूह ने कथित तौर पर हमले के बाद का एक वीडियो जारी किया। इसमें कथित तौर पर आतंकवादी और मृत सैनिक दिखाई दे रहे थे। जैश-ए-मोहम्मद ने कथित तौर पर दावा किया कि शव का अपमान सैनिकों द्वारा एक अलग मुठभेड़ में कथित तौर पर एक आतंकवादी के शव को घसीटने के प्रतिशोध में किया गया था।

टॅग्स :जैश-ए-मोहम्मदजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े