लाइव न्यूज़ :

Jawaharlal Nehru Stadium Collapsed: पंडाल गिरने से आठ से अधिक लोग हुए घायल, कई के दबने की आशंका

By धीरज मिश्रा | Published: February 17, 2024 12:10 PM

Delhi Jawaharlal Nehru Stadium Stage Collapse: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पंडाल गिरने से आठ से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, 8 से अधिक घायल घायलों को इलाज के लिए एम्स किया गया रैफर दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद

Jawaharlal Nehru Stadium Stage Collapse: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पंडाल गिरने से आठ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के द्वारा दी गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि कई पंडाल गिरने से नीचे दबे हुए हैं। राहत-बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

शादी के लिए तैयार हो रहा था पंडाल मिली जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शादी के लिए गेट नंबर-2 पर एक पंडाल तैयार हो रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जोर की आवाज हुई और पंडाल गिर गया। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मजदूरों के अनुसार, जिस वक्त यह घटना घटी अधिकतर मौजूद खाना खा रहे थे।

यहां से लोगों ने पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। मौके पर फायर डिपार्टमेंट की टीम भी पहुंची है।

रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी फायर डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में जिस जगह पर पंडाल गिरा है वहां पर लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। क्रेन की मदद से पंडाल को हटाया जा रहा है। यह घटना सुबह लगभग 11 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट 2 पर हुई। यहां पर शादी समारोह के लिए लगाया जा रहा एक पंडाल गिर गया।

लगभग 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन सभी को फिलहाल हटा दिया गया और इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर दिल्ली पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस मौजूद हैं।

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मेडिकल तकनीशियन-आपातकालीन सेवा आसिफ अंसारी ने बताया कि 10-12 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHeat Wave In Delhi: हीटवेव का रेड अलर्ट, दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: 44 डिग्री तापमान, चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

ज़रा हटकेLiquid Nitrogen Paan: 'मैंने पान खाया, थोड़ी देर बाद दर्द होने लगा, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ', 12 साल की लड़की डॉक्टर से बोली

भारतदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी, जानिए किन रूट्स पर रहेगा असर

भारतSwati Maliwal case: 'आप' ने 13 मई को पीसीआर कॉल डिटेल्स लीक करने में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टKarimnagar daughter murder: माता-पिता ने इलाज कराकर शादी कराई, बेटा हुआ, सोते समय मानसिक रूप से बीमार बेटी को रस्सी से गला घोंट मारा, दामाद को बुलाकर किया अंतिम संस्कार

क्राइम अलर्टUdupi Police Case: 62 वर्षीय मां के शव के पास 3 दिन तक अचेत हालत में पड़ी रही 32 साल की बेटी, पुलिस ने दरवाजा खोला तो...

क्राइम अलर्टSimaria Ghat Ganga River: गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, बच्चे का मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने आए थे, गांव में मातम

क्राइम अलर्टSimaria Ghat Ganga River: गंगा नदी में डूबने से 5 युवकों की मौत, बच्चे का मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने आए थे, गांव में मातम

क्राइम अलर्टChhattisgarh Road Accident: कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, 14 महिलाओं समेत 15 की मौत और आठ अन्य घायल