लाइव न्यूज़ :

3 साल की बच्ची के बाद कश्मीर में एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म, चौथे दिन भी हिंसा जारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 14, 2019 17:29 IST

जम्मू-कश्मीर: बडगाम के छत्तरगाम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यही नहीं प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने पुलवामा-श्रीनगर राजमार्ग पर आगजनी कर वाहनों की आवाजाही बाधित कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने बल प्रयोग किया और इस दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज किया है।

बांदीपोरा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ, वादी में एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म हो गया। पुलिस ने इस घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। एसएसपी गांदरबल खलील पोस्वाल ने बताया कि यह घटना गत इतवार की है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर हमनें जाचं की और आरोप सही पाए जाने पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल, आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी बीच उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के खिलाफ घाटी में हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बडगाम के छत्तरगाम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यही नहीं प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने पुलवामा-श्रीनगर राजमार्ग पर आगजनी कर वाहनों की आवाजाही बाधित कर दी।

करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोग मांग कर रहे थे कि इस जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यही नहीं यदि इस जुर्म को छुपाने में अगर उनकी कोई मदद कर रहा है तो उसे भी शिकंजे में लिया जाए। उन्होंने फास्ट ट्रैक आधार पर मामले की जांच करवाने की मांग भी दोहराई।

वहां पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को सड़क पर से हटने के लिए कहा। लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने बल प्रयोग किया और इस दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे। यही नहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने