लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir News: 10 लाख का इनामी आतंकी बासित डार तीन साथियों के साथ ढेर, सुरक्षा बलों पर हमलों सहित 18 से अधिक मामलों में शामिल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 7, 2024 17:37 IST

Jammu Kashmir News: कुलगाम में मंगलवार को सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने पहले  2 आतंकियों को मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम के रेडवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।मारा गया पहला आतंकी लश्कर का टॉप कमांडर बासित डार था।बासित पर 10 लाख रुपए का इनाम था।

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान चार आतंकवादी मारे गए। इनमें एक बासित डार भी था, जो लश्कर समर्थित आतंकवादी संगठन, रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का टाप का कमांडर था जिस पर 10 लाख रूपयों का इनाम था। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार देर रात कुलगाम के रेडवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। कुलगाम में मंगलवार को सुबह मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने पहले  2 आतंकियों को मार गिराया था।

मारा गया पहला आतंकी लश्कर का टॉप कमांडर बासित डार था। बासित पर 10 लाख रुपए का इनाम था। वह कश्मीर में कई लोगों की हत्या में शामिल रहा है। मारे गए दूसरे आतंकी का नाम फहीम अहमद है। वह ओवर ग्राउंड वर्कर था, जो आतंकियों की मदद करता था। हालांकि फहीम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मारे गए दो अन्‍य आतंकियों के शव अभी उस घर में पड़े हैं जिसे सुरक्षाबलों ने मोर्टार से उड़ा दिया था। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने उस घर में ब्लास्ट किया, जहां आतंकी छिपे थे। इससे घर में आग लग गई। मारे गए दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें रेडवानी पाईन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद सोमवार देर रात तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो मुठभेड़ में बदल गया। कुलगाम के दक्षिणी जिले रेडवानी पाईन में मुठभेड़ स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए, आईजीपी कश्मीर ने कहा कि सोमवार दोपहर को पुलिस को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। आईजीपी का कहना था कि पुलिस ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर घेराबंदी कर दी।

आज सुबह, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गहन मुठभेड़ शुरू हो गई जो दोपहर तक चली। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में, कुलगाम के रेडवानी के लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) संगठन के शीर्ष कमांडर बासित डार सहित चार आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के अनुसार, बासित ए श्रेणी का आतंकवादी था और उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था। बासित 2021 से सक्रिय था। वह श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और अल्पसंख्यक सदस्यों पर हमलों सहित 18 से अधिक मामलों में शामिल था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआतंकवादीजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO