लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पत्नी ने पति को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 9, 2023 13:23 IST

दंपति के बीच किसी बात पर हुई बहस ने बदसूरत रूप ले लिया और पत्नी ने कथित तौर पर पीड़ित को सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में दो हत्या के मामले सामने आने से हड़कंप जानीपुर और जवाहर नगर इलाके में हत्या का मामला आया सामने एक ओर जहां पत्नी ने पति पर चाकू से हमला किया वहीं, एक महिला डॉक्टर को उसके सहयोगी ने चाकू घोप दिया

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद खूनी खेल में बदल गया, जिससे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में एक प्रवासी व्यक्ति को उसकी पत्नी ने कथित तौर पर चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

व्यक्ति की पहचान अमृतसर पंजाब निवासी अशोक कुमार के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जवाहर नगर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा है। घायल को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के मेडिकोज ने पुष्टि की कि चाकू के हमले से पीड़ित के सीने में कई घाव आये हैं और उसकी हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि दंपति के बीच किसी बात पर हुई बहस ने बदसूरत रूप ले लिया और पत्नी ने कथित तौर पर पीड़ित को सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। वहीं, इसके अलावा एक अन्य मामला भी देखने को मिला जिसमें महिला डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आया है।

दिल्ली की महिला चिकित्सक की जम्मू में चाकू से गोद कर हत्या

जम्मू के जानीपुर इलाके में महिला चिकित्सक की उसके सहयोगी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात जानीपुर निवासी चिकित्सक ने खुद को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर लिया था। इससे पहने उसने साथी महिला चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि महिला चिकित्सक ने दिल्ली से पढ़ाई की है और वह स्थानीय निवासी है।

वह अपने दोस्त से होली पर मिलने के लिए जानीपुर गई थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी चिकित्सक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हत्या के मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरक्राइमहत्याJammu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह