लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir ki khabar: बारामुला में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

By भाषा | Updated: April 14, 2020 18:13 IST

देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। वह गांव में लगातार गोलीबारी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपकड़े गए आतंकवादियों से मिली जानकारी के आधार पर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने सोमवार की रात को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पांच आतंकवादियों को पकड़ा।

श्रीनगरःजम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आतंकवादियों से मिली जानकारी के आधार पर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार की रात को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पांच आतंकवादियों को पकड़ा।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के पास से पांच हैंड ग्रेनेड, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) और एक यूबीजीएल ग्रेनेड सहित विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आगे की जांच चल रही है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया जबकि तीन जवान शहीद हो गए।

सेना के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी. कर्नल राजेश कालिया ने कहा, '' उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में जारी घुसपैठ-रोधी अभियान के दौरान सतर्क जवान खराब मौसम के बावजूद पांच आतंकियों का अब तक सफाया कर चुके हैं, जो नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।'' उन्होंने बताया कि इस अभियान में एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। खराब मौसम के बावजूद दोनों घायलों को निकाला गया लेकिन गंभीर चोट के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानश्रीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी