लाइव न्यूज़ :

जामिया नगरः दूसरी पत्नी को नफरत, घर में पहली पत्नी की गर्दन-पेट पर चाकू से वारकर मार डाला, सऊदी अरब में रहता है पति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 15:47 IST

Jamia Nagar: पु्लिस ने बताया कि दूसरी पत्नी ने इस हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी दूसरी पत्नी अपने तीन बेटों (14, 13 और छह वर्ष के) के साथ उसी घर में रह रही थी।पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने घरेलू कलह और व्यक्तिगत असुरक्षा को हत्या करने का कारण बताया। आरोपी महिला के दो बेटों ने बताया कि झगड़ा बहुत बढ़ गया था और अपनी मां के साथ मिलकर हमला किया था।

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर में सोमवार तड़के 40 वर्षीय एक महिला की उसके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला उसी फ्लैट में रहती थी जिसमें उसके पति की दूसरी पत्नी भी रहती है। पु्लिस ने बताया कि दूसरी पत्नी ने इस हत्या को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है।

आरोपी दूसरी पत्नी अपने तीन बेटों (14, 13 और छह वर्ष के) के साथ उसी घर में रह रही थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने घरेलू कलह और व्यक्तिगत असुरक्षा को हत्या करने का कारण बताया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी महिला के दो बेटों ने बताया कि झगड़ा बहुत बढ़ गया था और उन्होंने भी अपनी मां के साथ मिलकर महिला पर हमला किया था।

तड़के करीब चार बजकर 25 मिनट पर पीसीआर को कॉल आई जिसमें जामिया नगर में एक घर में संदिग्ध चोरी और संभावित हिंसा की सूचना दी गई थी। जब पुलिसकर्मी इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसकी गर्दन एवं पेट पर चाकू के वार के कई घाव थे। पुलिस ने कहा कि घर में किसी के जबरन घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?