लाइव न्यूज़ :

बिहार नंबर वाली गाड़ी से मिले 93.83 लाख रुपये, सीएम ममता ने कहा-बीजेपी ने बंगाल में पैसा, बंदूक और गुंडे लाने के लिए केंद्रीय बलों का इस्तेमाल किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 15:25 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि यह हवाला है। सारा पैसा भाजपा के लिए आ रहा है। वे (भाजपा वाले) केंद्रीय सुरक्षाबलों की मदद से पैसा, गुंडे एवं बंदूक ला रहे हैं, ताकि पुलिस उसकी जांच भी नहीं कर सके।’

Open in App
ठळक मुद्देराजमार्ग (एएच) 48 पर बिहार नंबर वाली एक एसवीयू कार को बिन्नागुरी पुलिस चौकी के अधिकारियों ने रोका। बिना हिसाब वाले 93.83 लाख रुपये नकद मिले, जिसे पिछली सीट के नीचे स्टेपनी में छिपाकर रखा गया था।पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से चार बिहार के निवासी हैं, जबकि एक पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला है।

जलपाईगुड़ीः पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक वाहन से कथित रूप से 93.83 लाख रुपये नकद मिलने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह पैसा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पैसा, बंदूक और गुंडे लाने के लिए केंद्रीय बलों का इस्तेमाल किया।

 

उन्होंने भाजपा नेताओं को ‘ राजनीतिक रूप से लड़ने की’ चुनौती दी। बनर्जी ने कहा, ‘‘ मैं जानती हूं कि यह हवाला है। सारा पैसा भाजपा के लिए आ रहा है। वे (भाजपा वाले) केंद्रीय सुरक्षाबलों की मदद से पैसा, गुंडे एवं बंदूक ला रहे हैं, ताकि पुलिस उसकी जांच भी नहीं कर सके।’’

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम को बानरहाट इलाके में एशियाई राजमार्ग (एएच) 48 पर बिहार नंबर वाली एक एसवीयू कार को बिन्नागुरी पुलिस चौकी के अधिकारियों ने रोका। जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक बिश्वजीत महतो ने बताया कि गाड़ी की तलाशी लेने पर बिना हिसाब वाले 93.83 लाख रुपये नकद मिले, जिसे पिछली सीट के नीचे स्टेपनी में छिपाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से चार बिहार के निवासी हैं, जबकि एक पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस वाहन से नकदी बिहार से असम के गुवाहाटी ले जाई जा रही थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें नकदी बरामद करने के लिए स्टेपनी को निकालना पड़ा। पांचों लोग तस्करी के माध्यम से नकदी ले जा रहे थे। ’’ बनर्जी के आरोप पर भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने उन्हें ‘आदतन झूठी’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ लोग जानते हैं कि किनके घरों से लाखों रुपये नकद जब्त किये गये । हमने देखा है कि पुलिस ने कहां से हथियार, बम और नकदी बरामद किये।

फिर भी, वह (बनर्जी) साफ-सुथरी होने का दावा कर रही हैं..... वह झूठ बोलना जारी नहीं रख सकतीं। लोग बेवकूफ नहीं हैं।’’ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘ भाजपा गुंडों, हथियारों और पैसे के बगैर नहीं चल सकती है। वह खतरनाक है और तृणमूल कांग्रेस की मदद से पश्चिम बंगाल में वह काफी आगे तक बढ़ पायी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालBJPटीएमसीममता बनर्जीकोलकाताबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?