लाइव न्यूज़ :

Jalpaiguri minor rape: मित्र ने दिया धोखा, चाय बागान में 7 दोस्त के साथ किया बलात्कार, और तो और वीडियो क्लीप बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2024 17:29 IST

Jalpaiguri minor rape: सात आरोपियों में से चार नाबालिग हैं और तीन वयस्क आरोपियों में से दो को पुलिस हिरासत में जबकि एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि नाबालिगों को किशोर गृह भेजा गया है। आरोपी के अनुरोध पर दुआर्स क्षेत्र में स्थित चाय बागान में सुनसान जगह गई थी।सात लोगों ने उससे बलात्कार किया और वीडियो बनाई।

Jalpaiguri minor rape: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में चाय बागान में चार नाबालिगों समेत सात लोगों ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार ने जिन सात आरोपियों को नामजद किया है, उन्हें बीते तीन दिन के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सात आरोपियों में से चार नाबालिग हैं और तीन वयस्क आरोपियों में से दो को पुलिस हिरासत में जबकि एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि नाबालिगों को किशोर गृह भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि लड़की एक आरोपी के अनुरोध पर दुआर्स क्षेत्र में स्थित चाय बागान में एक सुनसान जगह गई थी। उन्होंने कहा कि वह आरोपी लड़की का मित्र बताया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि रविवार दोपहर बाद जब वह उस जगह पहुंची तो सात लोगों ने उससे बलात्कार किया और वीडियो बनाई।

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में जब आरोपियों ने कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो लड़की के परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि तीन आरोपियों को जलपाईगुड़ी जबकि चार अन्य को अलीपुरद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपअसमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज