लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी हिंसा: बिना अनुमति के निकाली गई थी शोभायात्रा, विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2022 18:24 IST

दिल्ली पुलिस की अधिकारी उषा रंगनानी ने बताया कि 17 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल दिल्ली प्रांत के आयोजकों के खिलाफ बिना अनुमति के जुलूस निकालने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशोभा यात्रा के लिए नहीं ली गई थी अनुमति, VHP और बजरंग दल के खिलाफ FIR दर्जविश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख को मामले में किया गया है गिरफ्तार

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि शोभा यात्रा के लिए आयोजकों ने कोई अनुमति नहीं ली थी, जिसके कारण विश्व हिंदू परिषद और बजरदल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस ने हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की अधिकारी उषा रंगनानी ने बताया कि 17 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल दिल्ली प्रांत के आयोजकों के खिलाफ बिना अनुमति के जुलूस निकालने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी प्रेम शर्मा जो कि विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख हैं को गिरफ्तार किया गया है। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रेम शर्मा ने बिना पुलिस की इजाजत के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली थी, इसलिए पुलिस ने एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार शाम शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंसार समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके अलावा 2 नाबालिग भी पकड़े गए हैं। इलाके में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में सीआरपीएफ एवं आरएएफ की पांच अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी हैं।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी