लाइव न्यूज़ :

Jahangirpuri Violence: दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा- किसी भी धर्म के लोग अगर दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ होगी कार्रवाई

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2022 14:09 IST

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने प्रेस वार्ता में यह बताया कि शोभायात्रा के पिछले हिस्से में जो लोग मौजूद थे उनके साथ वहां पर खड़े लोगों के साथ टकराव हुआ और पथराव शुरू हुए। इसमें 9 लोग घायल हुए जिनमें 8 पुलिस अधिकारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया की वीडियो फूटेज की जांच की जा रही हैसोशल मीडिया पर गलत सूचना देने वालों पर होगी कार्रवाईजहांगीरपुरी हिंसा में अब तक 23 लोग गिरफ्तार हुए

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हुई जहांगीरपुरी में हिंसा को लेकर ये कहा है कि किसी भी वर्ग, पंथ, समुदाय और धर्म के लोग अगर दोषी पाए गए खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई हुई इस बात की जानकारी दी।

मामले में अबतक 23 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने प्रेस वार्ता में यह बताया कि शोभायात्रा के पिछले हिस्से में जो लोग मौजूद थे उनके साथ वहां पर खड़े लोगों के साथ टकराव हुआ और पथराव शुरू हुए। इसमें 9 लोग घायल हुए जिनमें 8 पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा, मामले में अबतक 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं। सोशल मीडिया की वीडियो फूटेज की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

उन्होंने कहा, कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में राकेश अस्थाना ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

किसी भी धर्म के लोग यदि दोषी पाए गए होगी कार्रवाई

साथ ही उन्होंने कहा, अमन कमिटी के साथ मिलकर संवेदनशीन इलाकों में शांति रखने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी वर्ग, पंथ, समुदाय और धर्म के लोग अगर दोषी पाए गए खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोर्ट ने मुख्य साजिशकर्ता को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को 14 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट के सामने पेश किया था। जहां रोहिणी कोर्ट ने मुख्य साजिशकर्ता अंसार सहित असलम नाम के आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। जबकि शेष 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अदालत में, दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी अंसार और असलम को 15 अप्रैल को शोभायात्रा के बारे में पता चला और फिर उन्होंने यह साजिश रची। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा, "हमें सीसीटीवी फुटेज को देखना होगा और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करनी होगी।"

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली पुलिसDelhi Police CommissionerRakesh Asthah
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी