लाइव न्यूज़ :

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: April 18, 2022 20:29 IST

दिल्ली पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाले शख्स की पहचान 28 वर्षीय सोनू उर्फ, इमाम उर्फ यूनिस के रूप में हुई है जो जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक निवासी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोली चलाने वाले शख्स की पहचान 28 वर्षीय सोनू उर्फ यूनिस के रूप में हुईदिल्ली पुलिस के अनुसार, जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक का रहने वाला है सोनू

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने नीले कुर्ते वाले उस शख्स को गिफ्तार कर लिया जो हिंसा से जुड़ी वायरल वीडियो में गोली चला चला रहा था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाले शख्स की पहचान 28 वर्षीय सोनू उर्फ, इमाम उर्फ यूनिस के रूप में हुई है जो जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक निवासी है, जिसे सोमवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा, ‘‘रविवार को सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा था, जिसमें जहांगीरपुरी में दंगों के दौरान नीली शर्ट में एक व्यक्ति गोलियां चलाते हुए दिखा था। उसे पकड़ लिया गया है।’’ जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में एक स्थानीय निवासी और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने कहा, 17 अप्रैल को सोशल मीडिया में एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा था जिसमें एक व्यक्ति (नीले कुर्ते में) 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में दंगे के दौरान गोलियां चला रहा था। पुलिस टीम सीडी पार्क रोड स्थित उसके घर उसकी तलाशी और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ के लिए गई थी। जवाबी कार्रवाई में उसके परिजनों ने पथराव किया, कार्यवाही की जा रही है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

सोमवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि मामले में अबतक 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं। सोशल मीडिया की वीडियो फूटेज की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा, कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले में यह कहा था कि हिंसा में शामिल लोग चाहें किसी भी धर्म-समुदाय के हों दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी