लाइव न्यूज़ :

जगदलपुरः प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की कर रहा था शादी, गुस्से में तेजाब फेंका, दूल्हा-दुल्हन के साथ 10 अन्य लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2023 16:07 IST

बस्तर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने बताया कि इस महीने की 19 तारीख को जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के आमाबाल गांव में विवाह समारोह के दौरान दूल्हा डमरू बघेल (25) और दुल्हन सुनीता कश्यप (19) पर तेजाब फेंकने के आरोप में पुलिस ने दूल्हे की पूर्व प्रेमिका (22) को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रेम में धोखा मिलने के बाद प्रेमिका ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है।घटना में दूल्हा-दुल्हन के साथ 10 अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

जगदलपुरःछत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दूल्हा-दुल्हन पर कथित रूप से तेजाब फेंकने के आरोप में पुलिस ने दूल्हे की पूर्व प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रेम में धोखा मिलने के बाद प्रेमिका ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया है।

 

बस्तर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने बताया कि इस महीने की 19 तारीख को जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के आमाबाल गांव में विवाह समारोह के दौरान दूल्हा डमरू बघेल (25) और दुल्हन सुनीता कश्यप (19) पर तेजाब फेंकने के आरोप में पुलिस ने दूल्हे की पूर्व प्रेमिका (22) को गिरफ्तार किया है।

इस घटना में दूल्हा-दुल्हन के साथ 10 अन्य लोग घायल हो गए थे। पाल ने बताया कि विवाह समारोह के दौरान दूल्हा—दुल्हन के ऊपर तेजाब फेंकने की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल ने जांच शुरू की थी और तब पता चला कि एक युवती ने इस घटना को अंजाम दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी युवती ने पुलिस को बताया कि उसके और दूल्हा बघेल के मध्य पिछले लगभग 10 वर्षों से प्रेम संबंध था तथा कुछ दिनों पहले उसे जानकारी मिली कि बघेल ने किसी और से सगाई कर ली है और शादी करने वाला है। बघेल ने इसकी जानकारी अपनी प्रेमिका को नहीं दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी युवती को बघेल के विवाह की जानकारी मिली तब वह गुस्से में आ गई और उसे सबक सिखाने के लिए वह तेजाब लेकर बघेल के विवाह समारोह में चली गई। पुलिस के अनुसार वहां मौका पाकर उसने दूल्हे और दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया। पाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने की बड़े भाई की हत्या

नोएडा में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि सेक्टर 14- ए के पास सोमवार सुबह सेक्टर -27 में रहने वाले धर्मा धामी (45) का शव मिला और उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब उसने उसके छोटे भाई किशन धामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके बड़े भाई का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। चंदर के अनुसार इसी कारण किशन ने अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को सेक्टर 14 के पास फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि एक घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस आयुक्त ने इनाम देने की घोषणा की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा