लाइव न्यूज़ :

जबलपुर ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन महीने से था फरार

By संजय परोहा | Updated: July 21, 2023 13:02 IST

Open in App

जबलपुर में पकड़े गये कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री के विरूद्ध 1 दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं। कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री के द्वारा विभिन्न खातों में जमा ऑनलाइन सट्टे से अर्जित रकम 16 लाख रुपये कराये गये हैं सीज्ड  तथा नर्मदा रोड पर अवैध रूप से निर्मित कराये गये  आलीशान दुमंजिला प्रतिष्ठान जिसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपये को जमीदोज कराया गया है।                पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा मामले में फरार  आरोपियों  की गिरफ्तारी  हेतु जिले में पदस्थ समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहत तथा राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया है।

क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा विगत 3 माह से फरार चल रहे कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री को पकड़ा गया है। सटोरिया दिलीप खत्री आई.पी.एल टूर्नामेंट शुरू होते ही जबलपुर से बाहर रहकर बुकियों एवं खिलाडियों को आई.डी. उपलब्ध करवाकर तथा फोन लाईन पर बुकियों एवं खिलाडियो को रेट बोलकर ऑनलाईन एवं ऑल लाईन सट्टा खिलवा रहा था।

आई.पी.एल. टूर्नामेंट के दौरान जबलपुर पुलिस के द्वारा ऑन  लाईन क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले कई सटोरियेां को पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ पर कुख्यात सटोरियें दिलीप खत्री से आई.डी. एवं लाईन लेकर क्रिकेट का सट्टा खिलाना स्वीकार किया जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक  178/2023 धारा 3, 4 क जुआ एक्ट, 109 भा.द.वि., थाना ओमती में अपराध क्रमांक 236/23 धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 120 बी भादवि, थाना लार्डगंज में अपराध क्रमांक 217/2023 धारा 4 क जुआ एक्ट, 109 भा.द.वि., थाना गोहलपुर में 320/2023 धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 120 (बी) भा.द.वि. के प्रकरण पंजीबद्ध कर दिलीप खत्री की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी ।           दौरान तलाश के आज दिनांक 20-7-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार सटोरिया दिलीप खत्री ग्रे कलर की किया शैल्टोस कार 0888 नम्बर में सिविल लाईन क्षेत्र में घूमता हुआ दिखा है, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा घेराबंदी कर  विगत लगभग 3 माह से फरार चल रहे।

कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री उम्र 33 वर्ष निवासी नेपियर टाउन ओमती को  पकड़ा जाकर कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली के सुपुर्द किया गया है। कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री  की थाना कोतवाली, ओमती, लार्डगंज एवं गोहलपुर के उपरोक्त प्रकरणों में विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है।              उल्लेखनीय है कि कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री के द्वारा ऑन लाईन सट्टे से अर्जित रकम जो कि विभिन्न खातों में जमा करायी गयी थी, पतासाजी करते हुये 16 लाख रूपये सीज्ड कराये गये है, इसके साथ ही सट्टे की अवैध कमाई से नर्मदा रोड पर अवैध रूप से निर्मित कराये गये आलीशान दुमंजिला प्रतिष्ठान जिसकी लागत लगभग 3 करोड़ रूपये है, को जमींदोज करवाया गया है।

टॅग्स :जबलपुरक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप