लाइव न्यूज़ :

Jabalpur: ऑफिस में महिला कर्मचारी से पति का अवैध संबंध?, पत्नी ने चाकू घोंपकर हत्या की, बीच बचाव करने पर सोनम को किया घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2024 16:39 IST

Jabalpur: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आनंद कलादगी ने बताया कि पीड़िता अनिका (33) आरोपी महिला के पति ब्रजेश मिश्रा की निर्माण कंपनी में काम करती थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिखा को अपने पति पर अनिका के साथ संबंध होने का संदेह था। शिखा ने अनिका को चाकू मार दिया।बीच बचाव करने की कोशिश में सोनम भी घायल हो गई।

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक महिला ने अवैध संबंध के संदेह में अपने पति की कंपनी में काम करने वाली महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि इस दौरान बीच-बचाव कराने आई महिला घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार को हुई हत्या के लिए बृहस्पतिवार को शिखा मिश्रा (35) को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आनंद कलादगी ने बताया कि पीड़िता अनिका (33) आरोपी महिला के पति ब्रजेश मिश्रा की निर्माण कंपनी में काम करती थी।

उन्होंने बताया कि शिखा को अपने पति पर अनिका के साथ संबंध होने का संदेह था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बुधवार को अनिका से संपर्क किया और प्रोफेसर कॉलोनी में सोनम रजक नामक महिला के घर पर उससे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

शिखा ने अनिका को चाकू मार दिया तथा बीच बचाव करने की कोशिश में सोनम भी घायल हो गई। उन्होंने कहा कि अनिका की मौत हो गई, जबकि सोनम अस्पताल में भर्ती है। एएसपी ने बताया कि मौके से फरार हुई आरोपी महिला को बृहस्पतिवार को सतना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाबालिग लड़के ने युवती से दुष्कर्म किया

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने 20 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) निष्ठा उपाध्याय के अनुसार, 17 वर्षीय आरोपी नाबालिग उस समय पीड़िता के घर में घुस गया जब वह सो रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी, युवती को जबरन अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया, “पीड़िता भागने में सफल रही और उसने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।” उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप