लाइव न्यूज़ :

जबलपुरः भौंकने से नाराज होकर 5 पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी राजेश दहिया ने कहा- पिल्ले रात भर भौंकते रहते, पूरा इलाका परेशान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 15:59 IST

Jabalpur: अधारताल पुलिस थाने के प्रभारी पी के कुमरे ने संवाददाताओं को बताया कि राजेश दहिया को महाराजपुर इलाके में छोटे श्वानों को मारने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने पुलिस को बताया कि पिल्ले रात भर भौंकते रहते थे।पूरा इलाका परेशान रहता था। कृत्य का एक वीडियो भी साझा किया।

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक व्यक्ति ने भौंकने से नाराज होकर पांच पिल्लों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधारताल पुलिस थाने के प्रभारी पी के कुमरे ने संवाददाताओं को बताया कि राजेश दहिया को महाराजपुर इलाके में छोटे श्वानों को मारने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिल्ले रात भर भौंकते रहते थे, जिससे पूरा इलाका परेशान रहता था। कुमरे ने कहा, ‘‘हमें शिकायत मिली कि दहिया ने 30 जून की रात एक स्कूल के पास पांच से छह पिल्लों को लाठी डंडों से मार डाला है।’’ उन्होंने कहा कि कुछ पशु कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ इस कृत्य का एक वीडियो भी साझा किया।

कुमरे ने कहा कि मृत पिल्लों में से एक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि दहिया से जब पशु कार्यकर्ताओं ने घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। कुमरे ने बताया कि दहिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 (पशुओं को मारना या अपंग करना) समेत प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshजबलपुरJabalpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप