लाइव न्यूज़ :

जानिए क्यों जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेंगे पी. चिदंबरम

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 22, 2019 11:10 IST

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को पी. चिदंबरम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था और आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी बनाया था। सीबीआई ने चिदंबरम को 22 अगस्त 2019 की रात को उनके दिल्ली में जोरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपी. चिदंबरम 24 अक्टूबर 2019 तक ईडी की हिरासत में हैं।पी. चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया मामले में  सीबीआई और ईडी ने अलग-अलग केस दर्ज किए थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी पी. चिदंबरम को जेल में ही रहना पड़ेगा। पी. चिदंबरम को जमानत सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में दिए हैं। लेकिन दंबरम को अब भी जेल में ही रहना होगा क्योंकि वह अभी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं।

पी. चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया मामले में  सीबीआई और ईडी ने अलग-अलग केस दर्ज किए थे। जिसमें से सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई वाले मामले में जमानत दिए हैं और ईडी वाले में नहीं मिले हैं। पी. चिदंबरम 24 अक्टूबर 2019 तक ईडी की हिरासत में हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि चिदंबरम को जेल से रिहा किया जा सकता है, बशर्ते किसी अन्य केस में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई हो। पी. चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत  एक लाख का निजी मुचलके पर दी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जेल से रिहाई होने पर भी उन्हें पूछताछ के लिए उपलब्ध रहना होगा। 

सीबीआई ने चिदंबरम को 22 अगस्त 2019 की रात को उनके दिल्ली में जोरबाग स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

पी. चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया मामले में क्या है आरोप 

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को पी. चिदंबरम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था और आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी बनाया था। सीबीआई ने अपनी शिकायत में लिखा था वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने के लिए मीडिया समूह को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) मंजूरी में अनियमितताएं हुयीं।

 इसके बाद, ईडी ने 2018 में इस संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया था। अदालत ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर 25 जनवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडियासीबीआईप्रवर्तन निदेशालयसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये