लाइव न्यूज़ :

इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर भाई, भगवान शंकर की 11 किलों वजनी चांदी की मूर्ति जब्त

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 16, 2018 01:55 IST

सगे भाई चला रहे थे चोर गैंग, मन्दिर रहते थे निशाने पर भगवान शंकर की 11 किलों वजनी चाँदी की मूर्ति जब्तमध्य प्रदेश के इन्दौर पुलिस ने एक चोर गिरोह को पकड़ा है जो मन्दिरों को अपना निशाना बनाते थें। इस गिरोह का संचालन दो सगे भाई कर रहे थें। उनके पास से पुलिस ने शंकर भगवान की 11 किलों वजनी चाँदी की मूर्ति सहित नगदी जब्त की है।

Open in App

इन्दौरः15 मई। मध्य प्रदेश के इन्दौर पुलिस ने एक चोर गिरोह को पकड़ा है जो मन्दिरों को अपना निशाना बनाते थें। इस गिरोह का संचालन दो सगे भाई कर रहे थें। उनके पास से पुलिस ने शंकर भगवान की 11 किलों वजनी चाँदी की मूर्ति सहित नगदी जब्त की है। इसके अलावा इन दोनों के भाईयों के पास से पुलिस को अवैध हथियार मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

पूछताछ के दौरान दोनों भाईयों ने शहर और आसपास के इलाकों में हुई चोरी की बात कबूल की है।मजी रोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक पर दो बदमाश घुम रहे है। उनके पास अवैध हथियार है और किसी बडी वारदात को अंजाम देने के लिए वो मौके की तलाश में हैं। 

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबन्दी कर हेमिल्टन रोड इलाके में बाइक एमपी09 एमके 4079  को रोका। युवकों की तलाशी पर उनके पास से एक देशी कट्टा और चाकू बरामद हुआ है। 

थाने ला कर जब उनसे पूछताछ की गई तो उनसे शहर में हुई चोरी की वारदातों का पता चला. पकडे गये युवक का नाम राजा उर्फ राजकुमार पिता कमल सिसौदिया, निवासी महावर नगर उसका भाई यश सिसौदिया निमेंवासी प्रजापति नगर और सोनू पिता राजू फालके निवासी मोती तबेला है। राजा और यश सगे भाई है। 

दोनों ने पूछताछ म बतया कि वे मन्दिरों को अपना निशाना बनाते थे। उनके पास से पुलिस ने  चिमनबाग क्षेत्र के शिव मन्दिर से शंकर भगवान की 11 किलों वजनी चाँदी की मूर्ति बरमाद की है। इतना ही नहीं  राम मार्केट, सावरकर मार्केट कोर्ट परिसर और अन्नपूर्णा क्षेत्र से बाइक चुराने सहित चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात देने की बात भी कबूली है। इनसे पूछताछ जारी है।

इंदौर से संवाददाता मुकेश मिश्रा की रिपोर्ट

टॅग्स :इंदौरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज