लाइव न्यूज़ :

Indore MP: ड्यूटी के दौरान सो रहा था सुरक्षा गार्ड प्रमोद पांडे?, सेल्समैन संजय जगताप ने फोटो खींचकर वॉट्सऐप ग्रुप पर डाला, नाराज गार्ड ने मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 11:02 IST

Indore MP: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव ने बताया कि भंवरकुआं क्षेत्र में आभूषणों के एक स्टोर के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रमोद पांडे (56) ड्यूटी के दौरान एक मार्च की रात सो रहा था और स्टोर के सेल्समैन संजय जगताप (49) ने इसका फोटो खींचकर इसे प्रतिष्ठान के कर्मचारियों के वॉट्सऐप ग्रुप पर डाल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा गार्ड पांडे ने रविवार, दो मार्च की रात सेल्समैन जगताप से विवाद किया।सेल्समैन जगताप से विवाद किया और उस पर 12 बोर की अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली दाग दी। गोलीबारी में घायल जगताप को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Indore MP:इंदौर में आभूषणों के एक स्टोर के सुरक्षा गार्ड को, उसके साथी कर्मचारी को गोली मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आनंद यादव ने बताया कि भंवरकुआं क्षेत्र में आभूषणों के एक स्टोर के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रमोद पांडे (56) ड्यूटी के दौरान एक मार्च की रात सो रहा था और स्टोर के सेल्समैन संजय जगताप (49) ने इसका फोटो खींचकर इसे प्रतिष्ठान के कर्मचारियों के वॉट्सऐप ग्रुप पर डाल दिया था।

उन्होंने बताया, ‘‘इस बात को लेकर आगबबूला सुरक्षा गार्ड पांडे ने रविवार, दो मार्च की रात सेल्समैन जगताप से विवाद किया और उस पर 12 बोर की अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली दाग दी। गोली के छर्रे लगने से सेल्समैन के हाथ और दूसरे अंगों पर चोटें आईं।’’ यादव ने बताया कि गोलीबारी में घायल जगताप को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आभूषण स्टोर के सुरक्षा गार्ड को सेल्समैन की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और आरोपी से घटना में इस्तेमाल बंदूक बरामद की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshइंदौरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?