लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड पर किया चाकू से हमला, हाथ और शरीर के अन्य जगह चोट, पुलिस ने मामला दर्ज किया, जानें

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 17, 2022 17:27 IST

प्रेमी ने प्रेमिका के खिलाफ पुलिस में  मामला दर्ज करवाया है. मामला गुलाब बाग कॉलोनी का है. मैकेनिकल इंजीनियर भूपेंद्र अपनी प्रेमिका के घर अपने कपड़े और अन्य सामान लेने के लिए उसके घर आया हुआ था.

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमिका से किसी बात पर विवाद शुरू हो गया.गुस्साई प्रेमिका ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी.घर में रखे चाकू से प्रेमी पर हमला कर दिया.

इंदौरः मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में आशिकी युवाओं के सर पर इस कदर हावी हो चुकी है कि प्रेम संबंधों में मामूली से शक और विवाद को लेकर आए दिन प्रेमी-युगल एक-दूसरे की जान लेने के लिए उतारू हो रहे है. इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में प्रेमिका ने अपने प्रेमी को चाकू मार कर घायल कर दिया.

प्रेमी ने प्रेमिका के खिलाफ पुलिस में  मामला दर्ज करवाया है. मामला गुलाब बाग कॉलोनी का है. मैकेनिकल इंजीनियर भूपेंद्र अपनी प्रेमिका के घर अपने कपड़े और अन्य सामान लेने के लिए उसके घर आया हुआ था. वहाँ उसकी प्रेमिका से किसी बात पर विवाद शुरू हो गया. गुस्साई प्रेमिका ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी और घर में रखे चाकू से प्रेमी पर हमला कर दिया.

इस हादसे में प्रेमी के हाथ व अन्य जगह शरीर में चोट आई हैं. भूपेंद्र घायल अवस्था मे थाने पर पहुंचा और इस घटना की जानकारी दी.पुलिस ने तत्काल युवक भूपेंद्र को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया और  प्रेमिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि दोनों में किसी ना किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था.

घायल भूपेंद्र मैकेनिकल इंजीनियर है. प्रेमिका ब्यूटी पार्लर चलाती है. गौरतलब है कि प्रेम संबंधों के चलते बीते दिनों मेडिकल के 22 वर्षीय छात्र की युवती के पूर्व प्रेमी ने ईट और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. तो वही अब प्रेमिका ने अपनी सनकी आशिकी के चलते मामूली से विवाद के बाद चाकू से हमला कर अपने ही प्रेमी को घायल कर दिया. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली