लाइव न्यूज़ :

इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा शेयर मार्केट ठगी का अंतरराज्यीय गिरोह,11 राज्यों के 28 लोगों से 6.5 करोड़ की ठगी

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 5, 2024 15:29 IST

इंदौर के एक व्यक्ति ने इस गिरोह के झांसे में आकर 26 लाख रुपये गंवा दिए थे। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने कई बैंक खातों में ठगी का पैसा जमा किया था।

Open in App

इंदौर: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इंदौरक्राइम ब्रांच ने इस मामले में राजस्थान के उदयपुर से एक शातिर आरोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने "USB security" नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को पैसा डबल करने का झांसा दिया था। इस तरह से उसने और उसके साथियों ने 11 राज्यों के 28 लोगों से 6.5 करोड़ रुपये की ठगी की है।

कैसे हुआ खुलासा?

इंदौर के एक व्यक्ति ने इस गिरोह के झांसे में आकर 26 लाख रुपये गंवा दिए थे। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने कई बैंक खातों में ठगी का पैसा जमा किया था। इनमें से एक खाता रतलाम के एक व्यक्ति के नाम पर था। पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम बताया। इसके बाद उदयपुर से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

क्या है मामला ? 

आरोपी लोगों को व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल करके शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा देते थे। वे लोगों को कहते थे कि अगर वे पैसा निवेश करेंगे तो उन्हें कुछ ही समय में दोगुना पैसा मिल जाएगा। जब लोग पैसे जमा कर देते थे तो आरोपी अपना नंबर बंद कर देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी तलाश कर रही है।

टॅग्स :इंदौरक्राइममध्य प्रदेशशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?