लाइव न्यूज़ :

Video: बिहार के लखीसराय में छठ पूजा से लौट रहे परिवार पर चली अंधाधुंध गोली, 2 भाइयों की हत्या, 4 घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 20, 2023 11:11 IST

छठ महापर्व के समापन पर बिहार के लखीसराय जिले में अपराधियों ने एक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग करके दो भाईयों को मौत की नींद सुला दिया और 4 लोगों को घायल कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देछठ महापर्व के समापन के दिन बिहार के लखीसराय में गोली मारकर दो भाईयों की हत्या की गई इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत के अलावा 4 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा हैछठ महापर्व के दिन हुई यह विभत्स घटना लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र स्थित पंजाबी मोहल्ले की है

लखीसराय: बिहार में छठ पर्व के समापन पर पुलिस द्वारा किये गये सुरक्षा इंतजाम को धता बताते हुए अपराधियों ने लखीसराय जिले में एक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग करके दो भाईयों को मौत की नींद सुला दिया और 4 लोगों को घायल कर दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अज्ञात हत्यारों ने इस हमले को उस वक्त इंतजाम दिया, जब हमले का शिकार हुआ परिवार छठ पूजा का समापन करके अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तड़के एक परिवार को निशाना बनाया और अचानक गोलियों से हमाल कर दिया। जिससे मौके पर ही दो भाइयों की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं चार अन्य भी इस घटना में घायल हो गए हैं।

खबरों के मुताबिक यह विभत्स घटना लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले की है। गोलीबारी में घायल हुए लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन मौक पर अपराधियों की तलाश में लगा हुआ है। हत्यारों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

हालांकि अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हुई है और पुलिस हमले के शिकार हुए परिवार से लगातार पूछताछ कर रही है। लखीसराय पुलिस के मुताबिक मामले में जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी, फिलहाल पुलिस घायलों के बयान के आधार पर घटना के विभिन्न पहलूओं की जांच कर रही है।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्यालखीसरायबिहारBihar Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?