लाइव न्यूज़ :

39 वर्षीय शख्स ने नशे की हालत में दिल्ली हवाईअड्डे के गेट पर किया पेशाब, गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा

By भाषा | Updated: January 11, 2023 16:38 IST

Indira Gandhi International Airport: पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार निवासी जौहर अली खान नशे में था और रविवार की शाम को हुई घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद उसे जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल तीन के प्रस्थान वाले हिस्से में द्वार संख्या छह पर पेशाब कर दिया है।सार्वजनिक स्थल पर हंगामा किया तथा लोगों को अपशब्द कहे। खान को सऊदी अरब के दम्माम शहर के लिए रवाना होना था।

नई दिल्लीः नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन के प्रस्थान वाले हिस्से में द्वार पर पेशाब करने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बिहार निवासी जौहर अली खान नशे में था और रविवार की शाम को हुई घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद उसे जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल तीन के प्रस्थान वाले हिस्से में द्वार संख्या छह पर पेशाब कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, खान नशे में लग रहा था और उसने सार्वजनिक स्थल पर हंगामा किया तथा लोगों को अपशब्द कहे। उन्होंने बताया कि खान को सऊदी अरब के दम्माम शहर के लिए रवाना होना था। पुलिस उपायुक्त (हवाईअड्डा) रवि कुमार सिंह ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में खान की जांच की गई और वह अल्कोहल के नशे में पाया गया।

डीसीपी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कृत्य) और 510 (नशे में सार्वजनिक स्थान पर अनुचित आचरण) के तहत मामला दर्ज कर खान को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

इससे पहले, पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयार्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने एक महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। महिला ने उसके खिलाफ एयर इंडिया में शिकायत की जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ चार जनवरी को एक प्राथमिकी दर्ज की और शनिवार को उसे बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?