लाइव न्यूज़ :

एक्स वाइफ का दूसरे लड़कों को डेट करना नहीं आया रास, तो गला घोंटकर कर दी हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 3, 2018 11:08 IST

लंदन में भारतीय मूल के एक 51 वर्षीय अश्विन दौडिया को अपनी पूर्व पत्नी के कत्ल के लिए 18 साल की सजा सुनाई गई है।

Open in App

लंदन में भारतीय मूल के एक 51 वर्षीय अश्विन दौडिया को अपनी पूर्व पत्नी के कत्ल के लिए 18 साल की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार 2 फरवरी को लंदन के कोर्ट सुनवाई के बाद यह सजा सुनाई गई है। जनवरी में अश्विन दौडिया ने गुस्से में अपनी  45 वर्षीय एक्स वाइफ किरण की  गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद किरण के शव को बच्चों से छिपाने के लिए उसे सूटकेस में डाल दी थी। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने  डेटिंग एप ज्वाइन किया था।

 मैंने उसे जानबूझ कर नहीं मारा है।

आरोपी पति अश्विन दौडिया ने लीसेस्टर क्राउन कोर्ट में अपने उपर लगे सारे इल्जाम को गलत करार  दिया है। लेकिन कोर्ट के पास ऐसे सबूत थे, जिसकी वजह से अश्विन दौडिया को 18 साल की सजा मिली। अश्विन दौडिया ने कोर्ट में बताया कि उसने खुद के बचाव के लिए ऐसा किया है और उस वक्त वह काफी गुस्से में था। उसने कहा कि पहले किरण ने उसपर हमला किया था और उसे चुप कराने के लिए उसने किरण की मुंह पर हाथ रखकर उसका गला दबा दिया। उसने कहा, 'मैं गुस्से में कंट्रोल खो बैठा था। मैंने उसे जानबूझ कर नहीं मारा है। 

डेटिंग एप ज्वाइन करना बर्दाश्त नहीं था। 

अश्विन से जब बच्चों ने मां( किरण) के बारे में पूछा कि मां कहां हैं? तो अश्विन ने बताया कि वह अभी जॉब से वापस नहीं लौटी हैं। किरण के शव को छिपाने के लिए अश्विन ने लाश को एक सूटकेस में डाल दिया था लेकिन ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे अश्विन को पकड़ पाना पुलिस के लिए काफी आसान हो गया। पुलिस ने हत्या के अगले दिन ही किरण की लाश पास की गली में मिली। कोर्ट के अनुसार अश्विन को अपनी पूर्व-पत्नी का दूसरे पुरुषों से मिलने के लिए डेटिंग एजेंसी ज्वाइन करना अच्छा नहीं लगा और इसी में आकर उसने किरण की हत्या कर दी। घटना  16 जनवरी, 2017 की है।

1988 में हुई थी शादी 

अश्विन और किरण ने साल 1988 में भारत में शादी की थी और 2014 में दोनों का तलाक हो गया था  तलाक के बाद भी दोनों बच्चे की वजह से एक ही घर में रह रहे थे। जब ये घटना हुई तो उसके कुछ दिन बाद अश्विन घर छोड़कर जाने वाला था। किरण अश्विन पर घर छोड़ने के लिए ही दवाब बना रही थी लेकिन अश्विन जा नहीं रहा था और हत्या वाले दिन इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।

टॅग्स :हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम