लाइव न्यूज़ :

India rape Crime News: अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो!, आखिर क्या गलती बेटियों की, हर शहर में खौफ में जी रही मासूम?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2024 20:52 IST

India rape Crime News: महाराष्ट्र के धाराशिव में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देIndia rape Crime News: मुख्य आरोपी विजय घाडगे (25) लड़की का परिचित था तथा अपने घर में बुलाया।India rape Crime News: सगे चाचा लालजी (45) ने 23/24 अगस्त की दरमियानी रात बलात्कार किया।India rape Crime News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

India rape Crime News: देश भर में बिटिया पर जुल्म जारी है। भारत के हर शहर में बेटियां की अस्मत लूटी जा रही है! आखिर इन मासूम की क्या गलती है? क्या समाज में बेटी होना गुनाह है। बेटियों पर जुल्म की इंतहा हो गई है। मासूम कह रही है कि हे भगवान, हे लड्डू गोपाल हमें अगले जन्म बिटिया ना कीजो। यहां यह भी देखने को मिल रहा है कि 95 से 98 प्रतिशत मामले में आरोपी अपना संगा है। कोई चाचा, मामा, पिता, भाई और रिश्तेदार इज्जत को तार-तार कर रहा है। हर शहर में बेटियां खौफ में जी रही है। शिक्षक भी शामिल हैं। गुरु का पद धूमिल हो रहा है। मासूम को रौंदा जा रहा है?

धाराशिव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

महाराष्ट्र के धाराशिव में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी अब भी फरार है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार अपराह्न में हुई जब किशोरी एक किराने की दुकान पर जा रही थी। मुख्य आरोपी विजय घाडगे (25) लड़की का परिचित था तथा उसने उसे अपने घर में बुलाया।

उस समय घाडगे के घर पर चार अन्य लोग भी उपस्थित थे। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि पहले घाडगे ने लड़की से दुष्कर्म किया और उसके बाद दो अन्य लोगों ने उसका यौन शोषण किया। लड़की ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार के सदस्यों को वारदात की जानकारी दी।

इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जो इसी इलाके के रहने वाले हैं जबकि घाडगे फरार है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बलिया में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी चाचा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने रविवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के साथ उसके सगे चाचा लालजी (45) ने 23/24 अगस्त की दरमियानी रात बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय किशोरी घर पर अपने छोटे भाई और बहन के साथ सो रही थी, तभी छत के सहारे लालजी घर में घुस गया तथा जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

एसपी ने बताया कि इस मामले में किशोरी की चाची की तहरीर पर रविवार को लालजी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी लालजी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

ट्यूशन पढाने वाले एक शिक्षक ने सात वर्षीय बच्ची का यौन शोषण किया, आरोपी गिरफ्तार

रामपुर जिले के गंज थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने सात वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर शुक्रवार देर रात संबंधित कानूनों की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी सैयद वासिक अली को गिरफ्तार कर लिया गया जो रामपुर कोतवाली के कुंडा का निवासी है।

उन्होंने कहा कि बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे अली बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने आया था और जब उसे निर्वस्त्र कर यौन शोषण कर रहा था, तभी बच्ची के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंच गये और बच्ची ने रोते हुए बताया कि अली इस तरह की हरकत अक्सर करता है और उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसपी ने कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। 

ओडिशा में नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने शनिवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जाजपुर जिले के ही उत्तम सिंह के रूप में हुई है। पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सोमवार रात उनकी 14 वर्षीय बेटी अकेली सो रही थी तभी सिंह खिड़की तोड़कर कमरे में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की मां ने टोमका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टोमका थाने की प्रभारी निरीक्षक प्रमोदिनी साहू ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों का सुकिंदा के सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बाराबंकी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में पुलिस की गोली लगी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक ने अपने पड़ोस की अवयस्क बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, जिसे शनिवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

एएसपी ने बताया कि आरोपी कानपुर देहात जिले के मूल निवासी विजय उर्फ गोलू के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसके कपड़ों की बरामदगी के लिए पुलिस देवा ओवर ब्रिज के नीचे, पुरानी शुगर मिल में ले गयी, इसी दौरान अभियुक्त ने झाड़ी में छिपाए गये तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी।

सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी गोलीबारी में अभियुक्त विजय उर्फ गोलू के बांये पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजय उर्फ गोलू को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया और उसके कब्जे से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

महाराष्ट्र के पालघर में किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रामा गणपत भोईर के रूप में हुई है और वह तारापुर का निवासी है। उसने शनिवार दोपहर कथित तौर पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।

अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता घर में अकेली थी तो भोईर उसके घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भोईर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रपालघरThane Policeपटनाकोलकातालखनऊनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप