लाइव न्यूज़ :

यूपी में भाजपा विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी, नहीं दिये तो वह सारे परिवार के जीवन में आग लगा देगा, अरेस्ट

By भाषा | Updated: February 16, 2020 17:25 IST

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने यहां बताया कि गत 11 फरवरी को तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने संदेश भेजकर 10 लाख रुपये देने को कहा था। साथ ही धमकी भी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिये तो वह सारे परिवार के जीवन में आग लगा देगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस सम्बन्ध में विधायक की तरफ से स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर रविवार को आनन्द मिश्रा को धौरहरा घाट से गिरफ्तार किया।

गोंडा जिले की तरबगंज सीट से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोपी व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने यहां बताया कि गत 11 फरवरी को तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने संदेश भेजकर 10 लाख रुपये देने को कहा था। साथ ही धमकी भी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिये तो वह सारे परिवार के जीवन में आग लगा देगा।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विधायक की तरफ से स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अभियोग की विवेचना करते हुए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर रविवार को आनन्द मिश्रा को धौरहरा घाट से गिरफ्तार किया। कुमार ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आनंद ने बताया कि वह गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी मनोज कुमार के साथ लखनऊ में रहता था।

दोनों लोग साथ में संगीत संध्या का कार्यक्रम किया करते थे। इस बीच आनन्द और मनोज कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आनंद के मुताबिक उसने मनोज को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने के लिये उसके आधार कार्ड पर अपनी फोटो चिपकाकर एक फर्जी सिम निकलवाया और उसी नम्बर से क्षेत्रीय विधायक को रंगदारी का मैसेज किया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगोंडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?