लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, तीन अन्य गर्भवती

By भाषा | Updated: January 20, 2019 05:25 IST

घटना की जानकारी फैलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 

Open in App

ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर सरकारी आवासीय विद्यालयों में रहने वाली दो छात्राओं सहित कुल तीन नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने और एक अन्य नाबालिग लड़की के एक बच्चे को जन्म देने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।ढेंकनाल, कालाहांडी और जाजपुर जिलों में ये घटनाएं सामने आई हैं। इससे एक सप्ताह पहले ही ओडिशा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातीय विकास विभाग द्वारा संचालित एक आवासीय स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा के कंधमाल जिले में स्थित हॉस्टल में एक बच्चे को जन्म देने की घटना सामने आई थी। नाबालिग ने 12 जनवरी को बच्चे को जन्म दिया था।ढेंकनाल के सप्तसजया में आवासीय स्कूल के हेडमास्टर जनार्दन समाल ने शुक्रवार को सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आठवीं कक्षा की छात्रा गर्भवती पाई गई है।ढेंकनाल के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी एस के करीम ने बताया कि हेडमास्टर की शिकायत के आधार पर 14 वर्षीय छात्रा के बयान दर्ज किए गए और जाजपुर जिले के कालियापानी के 15 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा गया है। घटना की जानकारी फैलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में कालाहांडी जिले में नरला क्षेत्र में नवोदय आवासीय स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा के कथित तौर पर गर्भवती होने और उस पर गर्भपात की दवा लेने का संदेह है। कालाहांडी में ही एक अन्य घटना में 24 साल के एक युवक को 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में लड़की गर्भवती हो गई थी।जाजपुर जिले में 15 साल की एक लड़की ने बृहस्पतिवार को कलिंग नगर क्षेत्र में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की और बच्चे दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :रेपओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत