लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: भोजन पैकेट के लिए कांग्रेस विधायक ने लगभग 150 लोगों के साथ किया विरोध प्रदर्शन, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 8, 2020 21:45 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 150-200 लोग स्थानीय निकाय से भोजन के पैकेट की मांग करते हुए सड़कों पर आ गए, जिसके बाद क्षेत्र में खाना बांटा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि विधायक समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा कि विधायक समेत सभी आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के कुल चार धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सतनाकोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान गरीबों के लिए भोजन के पैकेट की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक मोहित सक्सेना ने बताया कि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने जिले में लागू निषेधाज्ञा और लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सतना के नई बस्ती इलाके में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

निषेधाज्ञा के दौरान चार या उससे ज्यादा संख्या में लोगों के सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होने पर प्रतिबंध होता है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 150-200 लोग स्थानीय निकाय से भोजन के पैकेट की मांग करते हुए सड़कों पर आ गए, जिसके बाद क्षेत्र में खाना बांटा गया था।

सक्सेना ने कहा कि कुशवाहा सहित आठ लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना), धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रम फैलना संभाव्य हो), धारा 270 (परिद्वेषपूर्ण कार्य, जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रम फैलना संभाव्य हो) तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में कुशवाहा से अनेक बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं मध्यप्रदेश में बुधवार तक 313 कोविड-19 के मरीज मिले हैं। इनमें से 23 की मौत हो चुकी है और 21 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।  

टॅग्स :केसमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसतना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह