लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भीड़ ने ली मासूम की जान, बकरी चोरी के आरोप में नाबालिग लड़के की पीट-पीट कर हत्या

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2023 11:10 IST

महाराष्ट्र के परभणी इलाके के उखलाद गांव में मॉब लिंचिंग की घटना में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के एक गांव में भीड़ द्वारा पिटाई के बाद एक नाबालिग सिख लड़के की मौत हो गईउस पर और तीन अन्य लड़कों पर बकरियां चुराने के संदेह में हमला किया गया थापुलिस ने मामले में नौ में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के परभणी इलाके के उखलाद गांव में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग की बेरहमी से भीड़ ने पीट- पीट कर हत्या कर दी। लोगों की सामूहिक पिटाई के बाद नाबालिग ने अपना दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि यह हत्या चोरी के शक में की गई। घटना शनिवार की है जब गांव में नाबालिग पर लोगों को चोरी का शक हुआ इसी शक के कारण भीड़ ने बच्चे को अपना शिकार बना लिया और मृतक और दो अन्य सिख लड़कों की पिटाई कर दी। भीड़ को लड़कों पर बकरियां चुराने का शक था। 

गौरतलब है कि घायलों में से एक लड़के ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परभणी पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली मामले का संज्ञान लिया गया।

4 आरोपी गिरफ्तार 

परभणी पुलिस के मुताबिक, उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए नाबालिगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को खिलाफ संगीन धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली है। परमणी पुलिस अधीक्षक (एसपी) रागसुधा आर ने कहा कि पुलिस ने कथित मॉब लिंचिंग की घटना में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  

पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं 

बता दें कि इसी साल मार्च में हुई इसी तरह की एक घटना में बिहार के सारण जिले में एक 56 वर्षीय बुजुर्ग को गोमांस ले जाने के संदेह में कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला गया था। हालांकि, पुलिस ने उसके पास से बीफ बरामद होने की पुष्टि नहीं की है। पीड़ित की पहचान नसीम कुरैशी के रूप में हुई है, जो सीवान जिले के हसनपुर गांव का रहने वाला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 10 मार्च को हुई जब नसीम और उसका भतीजा फिरोज कुरैशी सारण जिले के जोगिया गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। दोनों को जोगिया गांव में एक भीड़ ने कथित तौर पर इस संदेह पर रोक लिया कि वे एक बैग में गोमांस ले जा रहे हैं।

जहां फिरोज भागने में सफल रहा, वहीं नसीम को कथित तौर पर भीड़ ने पीटा और बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमहाराष्ट्रहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये