लाइव न्यूज़ :

UP: 5 साल की भतीजी के साथ नाबालिग चाचा ने बिस्किट देने के बहाने बाहर ले जाकर किया बलात्कार

By अनुराग आनंद | Updated: December 20, 2020 07:26 IST

आपसी रिश्ते को ताड़-ताड़ करने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश से आया है। यहां पर एक नाबालिग चाचा ने अपनी ही मासूम भतीजी के साथ रेप किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा-376, 342 और पॉक्सो अधिनियम की धारा-6 के तहत केस दर्ज किया गया।इससे पहले भी राजस्थान के अलवर में एक इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें नाबालिग चाचा ने भतीजी के साथ रेप किया था।

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर पांच साल की बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा ने कथित रूप से बलात्कार किया। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी बच्ची का चाचा उसे बिस्किट देने के बहाने ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्ची रोते हुए आरोपी के घर से बाहर निकली और अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़ित बच्ची को लेकर परिवार के लोग सीधे थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

नाबालिग आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा-376, 342 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज-

एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में बच्ची के परिजनों की शिकायत पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा-376, 342 और पॉक्सो अधिनियम की धारा-6 के तहत अभियोग (मुकदमा) दर्जकर उसे निगरानी (हिरासत) में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। सिंह ने कहा कि मामले में साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

इससे पहले राजस्थान में इसी तरह का हैरान करने वाला मामला सामने आया था-

इससे पहले इसी माह राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। दरअसल, यहां एक गांव में एक 15 साल के लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक 4 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

खबर के मुताबिक, आरोपी नाबालिग था और 4 साल की बच्ची उसे चाचा कहकर पुकारती थी। इस मामले में जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया था।

(एजेंसी इनपुट) 

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशहमीरपुरकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी