लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में बाधक बनी छात्रा को शिक्षक ने गोली मारी, आक्रोशित हुए लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2025 19:06 IST

दरअसल, एक निजी स्कूल के शिक्षक ने प्रेम में बाधक बनने पर छात्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। शिक्षक ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब छात्रा खेत के रास्ते कोचिंग पढ़ने के लिए बहेड़ी जा रही थी। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने निजी स्कूल को जला दिया। 

Open in App

पटना: बिहार में समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना अंतर्गत कोठियां गांव से सोमवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोचिंग जा रही छात्रा को एक शिक्षक ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, एक निजी स्कूल के शिक्षक ने प्रेम में बाधक बनने पर छात्रा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। शिक्षक ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब छात्रा खेत के रास्ते कोचिंग पढ़ने के लिए बहेड़ी जा रही थी। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने निजी स्कूल को जला दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक नालंदा जिले का है। जबकि छात्रा की पहचान परसा पंचायत के वार्ड 1 निवासी विनय कुमार की 19 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है। वह बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। इस वजह से रोज कोचिंग करने के लिए बहेड़ी जाती थी। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर आसपास के लोग आनन- फानन में पहुंचे। तब तक लड़की की हत्या हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दिया गया। परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। 

वहीं, घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा को पूर्व में ही गोली मारने की धमकी दी थी, जिसपर छात्रा ने थाना में आवेदन भी दिया था। परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने कोई पहल नहीं की, जिसके बाद शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा की हत्या करने वाले शिक्षक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका छात्रा गुड़िया विरोध करती थी। उसी रंजिश में शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया। 

घटना की सूचना के बाद मौके पर डीएसपी, थाना अध्यक्ष और बहेरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन लोग वरिय पदाधिकारी की बुलाने की मांग पर अरे हुए थे। आक्रोशित लोगों ने सिंघिया बहेरी दरभंगा मुख्य सड़क को जाम कर आरोपी को गिरफ्तारी की मांग किया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को सजा मिलेगा।

टॅग्स :बिहारक्राइमसमस्तीपुरBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए