लाइव न्यूज़ :

बिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2026 18:09 IST

आरोप है कि युवक को उसकी प्रेमिका काजल कुमारी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था, जहां पहले से रची गई साज़िश के तहत उसे मौत के घाट उतार दिया गया. काजल कुमारी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, हालांकि पारिवारिक विवाद के कारण वह इन दिनों अपने मायके में रह रही थी. 

Open in App

पटना:बिहार में गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवालिया गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लड़की के परिजनों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. युवक की पहचान गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी 24 वर्षीय बदल कुमार के रूप में की गई. आरोप है कि युवक को उसकी प्रेमिका काजल कुमारी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था, जहां पहले से रची गई साज़िश के तहत उसे मौत के घाट उतार दिया गया. काजल कुमारी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, हालांकि पारिवारिक विवाद के कारण वह इन दिनों अपने मायके में रह रही थी. 

पुलिस के मुताबिक मृतक बादल कुमार का सोशल मीडिया के जरिए एक शादीशुदा महिला काजल कुमारी से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी और युवक अक्सर परिवार से छुपकर उससे मिलने जाया करता था. परिजनों का आरोप है कि शनिवार को प्रेमिका काजल कुमारी ने कॉल कर बदल को मिलने बुलाया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. 

बताया जा रहा है कि युवक को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने प्रेमिका काजल कुमारी और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या अचानक गुस्से में हुई या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी. उधर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसरा हुआ है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. 

उन्होंने कहा कि युवक बादल कुमार अपनी प्रेमिका काजल कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां लड़की के परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई. पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है.

टॅग्स :बिहारक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के सारण जिले में शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की उसके जीजा ने भर दी मांग, देखता रह गया दूल्हा

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतबिहार में IIT ने अपने स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में नौ पुलों को बता दिया सबसे ज्यादा खतरनाक, 5 साल के भीतर प्रदेश में तकरीबन 26 पुल गिरे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी