बिहार के सारण जिले में शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की उसके जीजा ने भर दी मांग, देखता रह गया दूल्हा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2026 18:38 IST2026-05-17T18:38:28+5:302026-05-17T18:38:37+5:30

दुल्हन पक्ष के लोग भी मिर्जापुर से दुल्हन के साथ मंदिर पहुंचे थे. पंडित जी के द्वारा विवाह की रस्में कराई जा रही थीं. लेकिन जैसे ही कन्यादान और सिंदूरदान की बारी आई,

In Bihar's Saran district, a bride sitting in the wedding pavilion had her *maang* filled with vermilion by her brother-in-law, leaving the groom stunned | बिहार के सारण जिले में शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की उसके जीजा ने भर दी मांग, देखता रह गया दूल्हा

बिहार के सारण जिले में शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की उसके जीजा ने भर दी मांग, देखता रह गया दूल्हा

पटना: बिहार में सारण (छपरा) जिले के मढ़ौरा में एक शादी समारोह के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां मंदिर में चल रही वैवाहिक रस्मों के बीच अचानक हुए घटनाक्रम से शादी टूट गई और दोनों पक्ष मायूस होकर लौट गए. दरअसल, नरहरपुर से बारात शिल्हौरी स्थित प्रसिद्ध शिलानाथ मंदिर पहुंची थी. दोनों परिवारों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह की सभी रस्में चल रही थीं. 

दुल्हन पक्ष के लोग भी मिर्जापुर से दुल्हन के साथ मंदिर पहुंचे थे. पंडित जी के द्वारा विवाह की रस्में कराई जा रही थीं. लेकिन जैसे ही कन्यादान और सिंदूरदान की बारी आई, तभी दुल्हन का कथित जीजा अचानक मंदिर परिसर में पहुंचा और उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया. इस घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. दोनों पक्ष कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया. 

घटना से नाराज दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद विवाह समारोह वहीं समाप्त हो गया और दोनों पक्ष वापस लौट गए. मढ़ौरा थाना प्रभारी ने इस संबंध में बताया कि अभीतक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. अगर लिखित शिकायत मिलती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Web Title: In Bihar's Saran district, a bride sitting in the wedding pavilion had her *maang* filled with vermilion by her brother-in-law, leaving the groom stunned

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार