लाइव न्यूज़ :

बिहार के बक्सर में देवरानी को बेटा होने से दुखी मां ने अपनी तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2022 15:50 IST

सामने आई जानकारी के अनुसार महिला पुत्र नहीं होने के कारण अवसाद में रह रही थी। हत्यारी मां की गोतनी के चार लड़के थे। इसके कारण परिवार के लोग लगातार उसे बेटा नहीं होने का ताना मारते थे।

Open in App

पटना: बिहार में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर स्थित गायघाट गांव से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ही तीन बेटियों को गला दबा कर मार डाला। देवरानी का बेटा होने से दुखी महिला खुद के बेटा नहीं होने पर गुरुवार देर रात सोते वक्त अपनी तीन बच्चियों का गला दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। 

मृत बच्चियों की उम्र 11 साल, 8 साल और 6 साल बताई गई है। आरोपी महिला को सुनील यादव की पत्नी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पुत्र नहीं होने के कारण अवसाद में रह रही थी। हत्यारी मां की गोतनी के चार लड़के थे। इसके कारण परिवार के लोग लगातार हत्यारी मां को बेटा नहीं होने का ताना मारते थे, जिससे वह परेशान रहती थी। 

इसमें और मामला तब बढ़ गया, जब गोतनी ने पांचवे बेटे को जन्म दिया। एक ही परिवार में एक मां के पांच बेटे और एक मां की तीन बेटियां होने से यह तनाव और बढ गया। इसके बाद महिला दिमागी रूप से परेशान चल रही थी। आखिरकार उसने समस्या को हल अपनी बेटियों की जान लेने में ही नजर आई। 

शुक्रवार सुबह जब लोगों को इस घटना की सूचना मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी महिला पिंकी देवी पति सुनील यादव को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इस दौरान महिला का पति उसके साथ नहीं था क्योंकि वह बाहर नौकरी करता है।

एएसपी ने बयान जारी कर बताया कि आरोपी महिला के तीन बेटियां थी और एक भी बेटा नहीं था, इसलिए वह डिप्रेशन में थी। तीन दिन पहले जब उसकी देवरानी को बेटा हुआ, तो वह अंदर ही अंदर घुटने लगी। इसके बाद उसने अपनी ही बेटियों की जान लेने का खौफनाक कदम उठा लिया। आरोपी महिला को पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस वारदात से गांव के लोग भी हैरान हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज