लाइव न्यूज़ :

बिहार के आरा में छह हथियारबंद अपराधियों ने तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से दिनदहाडे लूट लिए 25 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2025 18:05 IST

बताया जा रहा है कि लूट की घटना के बाद तनिष्क के अधिकारी पटना से आरा पहुंच गए हैं। तनिष्क के अधिकारी और कर्मचारी लूट के दौरान हुए नुकसान का पूरा आकलन कर रहे हैं।

Open in App

पटना: बिहार में भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में सोमवार सुबह छह हथियारबंद अपराधियों ने 25 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। लूट के दौरान अपराधियों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट करने के बाद उसके हथियार को भी लूटकर साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह लूट की घटना भोजपुर जिले में अब तक की सबसे बड़ी ज्वेलरी लूट कांड में से एक है। 

घटना के बाद शहर से बाहर अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की भी खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस प्रशासन की ओर से नही की गई है। भोजपुर एसपी मिस्टर राज से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नही समझा। बताया जा रहा है कि लूट की घटना के बाद तनिष्क के अधिकारी पटना से आरा पहुंच गए हैं। तनिष्क के अधिकारी और कर्मचारी लूट के दौरान हुए नुकसान का पूरा आकलन कर रहे हैं। 

बता दें कि तनिष्क का यह शोरूम आरा के नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक पर स्थित है, जो कि काफी व्यस्त इलाका है। ऐसे में इस इलाके में इतनी लूट से आस-पास के व्यापारी भी हैरान और डरे-सहमे हैं। शो रूम के नियमों के अनुसार, एक बार में चार से अधिक ग्राहक प्रवेश नहीं कर सकते। 

इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने योजना बनाई। पहले दो अपराधी अंदर दाखिल हुए, फिर जब छठा अपराधी भी भीतर आया, तो उसने पिस्टल तानकर मैनेजर को काबू में कर लिया। अपराधियों ने पूरे आधे घंटे तक उत्पात मचाया। शो रूम में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया गया और शटर को अंदर से बंद कर दिया गया ताकि कोई बाहर से अंदर न आ सके। 

इस दौरान अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड से उसकी बंदूक भी छीन ली और उसके साथ मारपीट की। शो रूम के स्टाफ के अनुसार घटना के दौरान उन्होंने डायल 112 पर कई बार कॉल किया, लेकिन पुलिस आधे घंटे तक नहीं पहुंची। कर्मचारियों ने बताया कि हमने 25 से 30 बार पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। 

अगर पुलिस सही समय पर पहुंच जाती, तो अपराधी मौके पर ही पकड़े जाते। वहीं तनिष्क शोरूम में लूट के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमे साफ दिख रहा है कि कुछ हथियार के बल पर शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान अपराधी गार्ड पर हथियार तानते हुए नजर आ रहा है। खबर है कि लूट कांड के दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटकांड को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग रहे थे, तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया।

टॅग्स :Bihar PoliceCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए