लाइव न्यूज़ :

बहराइच और श्रावस्ती में दो अलग-अलग घटनाओं में चार की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2020 17:27 IST

बहराइच व श्रावस्ती जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों व दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चों व युवकों के शवों का पंचनामा कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देफखरपुर थानांतर्गत मदनकोठी इलाके में नूर अहमद के तीन पुत्र असद, अर्शलान और अशरफ शुक्रवार को गांव के पास स्थित नहर में नहाने गए थे।नदियों से जुड़ी नहरों में पानी का बहाव काफी तेज है। पुलिस के अनुसार तेज बहाव के चलते नहाते समय तीनों भाई डूब गए। गोताखोर बच्चों तक पहुंच पाते तब तक अर्शलान (7) और अशरफ (5) की डूबने से मौत हो चुकी थी।

बहराइच: बहराइच व श्रावस्ती जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों व दो युवकों की शुक्रवार को नहर में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गयी। मृतक बच्चों के तीसरे भाई को गंभीर हालत में स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बहराइच जिले के फखरपुर थानांतर्गत मदनकोठी इलाके में नूर अहमद के तीन पुत्र असद, अर्शलान और अशरफ शुक्रवार को गांव के पास स्थित नहर में नहाने गए थे।

इस समय नदियों में बाढ़ आई हुयी है और नदियों से जुड़ी नहरों में पानी का बहाव काफी तेज है। पुलिस के अनुसार तेज बहाव के चलते नहाते समय तीनों भाई डूब गए। शोर मचा तो स्थानीय गोताखोरों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक गोताखोर बच्चों तक पहुंच पाते तब तक अर्शलान (7) और अशरफ (5) की डूबने से मौत हो चुकी थी।

तीसरे भाई असद (10) को नहर से निकाल कर गंभीर हालत में बहराइच मेडिकल कॉलेज भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी घटना श्रावस्ती जिले की है। पुलिस के अनुसार यहां शुक्रवार को गिलौला थानांतर्गत त्रिमुहानी घाट पर कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर सामूहिक यज्ञ का सामान नहर में विसर्जित करने पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि भीषण गर्मी व उमस के बीच विसर्जन के बाद प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार व रेंगूलाल नहर में नहाने उतर गए। अचानक पानी के तेज बहाव में तीनों युवक बहने लगे। प्रदीप (20) को एक केले का पेड़ तैरता मिल गया जिसके सहारे वह जान बचाकर बाहर निकल आया। लेकिन सर्वेश कुमार (20) तथा रेंगूलाल (18) की नहर में डूब जाने से मौत हो गयी। देर शाम गोताखोरों ने दोनों के शव निकाल लिए। पुलिस ने मृतक बच्चों व युवकों के शवों का पंचनामा कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। 

टॅग्स :बहराइचउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए