लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर निर्माण के नाम पर अवैध चंदा वसूली शुरू, भोपाल में मामला दर्ज, एक व्यक्ति हिरासत में

By अनुराग आनंद | Updated: February 3, 2021 07:39 IST

भोपाल में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिला सह मंत्री यतेन्द्रपाल सिंह जादौन की लिखित शिकायत पर राम मंदिर के नाम पर अवैध चंदा वसूली करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। केस दर्ज होते ही कार्रवाई की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने राम मंदिर के नाम पर अवैध चंदा वसूली के आरोप में मनीष राजपूत को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।मालूम हो कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण हेतु विहिप को सहयोग निधि संग्रहण के लिए अधिकृत किया गया है।

भोपालअयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए कथित रूप से फर्जी कूपन देकर भोपाल में अवैध धन संग्रह करने के मामले में यहां मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भदौरिया ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए फर्जी कूपन देकर अवैध धन संग्रह करने के मामले में यहां अशोका गार्डन पुलिस थाने में मनीष राजपूत के खिलाफ भादंवि की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने राजपूत को पुलिस हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। भदौरिया ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिला सह मंत्री यतेन्द्रपाल सिंह जादौन की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

राम मंदिर निर्माण हेतु विहिप को सहयोग निधि संग्रहण के लिए अधिकृत किया गया है

मालूम हो कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण हेतु विहिप को सहयोग निधि संग्रहण के लिए अधिकृत किया गया है। भदौरिया ने कहा कि विहिप के पदाधिकारी राशि संग्रहण हेतु 31 जनवरी को अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में फ्रेंड्स कॉलोनी में शशांक जयसवाल की दुकान पर पहुंचे तो दुकान संचालक ने सहयोग निधि पूर्व में ही मनीष राजपूत नामक व्यक्ति द्वारा संग्रह कर रसीद प्रदाय करने की जानकारी दी गई।

रसीद मांगने पर दुकान संचालक द्वारा ‘राम भूमि संकल्प सोसाइटी भोपाल’ की रसीद दिखाई गई

उन्होंने कहा कि विहिप द्वारा रसीद मांगने पर दुकान संचालक द्वारा ‘राम भूमि संकल्प सोसाइटी भोपाल’ की रसीद दिखाई गई, जो राम जन्म भूमि न्यास द्वारा अधिकृत रसीद नहीं थी। वहीं, मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा जारी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मनीष राजपूत द्वारा अनाधिकृत रूप से दुकान संचालक शशांक अग्रवाल से राम मंदिर निर्माण के लिए 151 रूपये की सहयोग निधि प्राप्त की गई थी। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :राम मंदिरकेसभोपालविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?