लाइव न्यूज़ :

YouTube चैनल पर कम व्यूज आने से बहुत परेशान था IITM ग्वालियर का छात्र, तंग आकर ली आत्महत्या, 1600 शब्दों वाले सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: July 22, 2022 13:39 IST

बताया जा रहा है कि छात्र मानसिक रूप से बहुत बीमार था। उसके घर वाले उसे रात-रात भर गेमिंग खेलते हुए देखते थे। वह न घर में किसी से बात करता था और न ही वह पड़ोसियों से मुलाकात करता था।

Open in App
ठळक मुद्देयूट्यूब चैनल पर व्यूज नहीं आने और तनाव के कारण एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है।वह बचपन से ही तनाव झेलता आ रहा था जिसमें उसके घर वालों भी उसका मनोबल नहीं बढ़ाते थे।मरने से पहले छात्र ने सोशल मीडिया पर अपना सोसाइड नोट अपलोड किया था जिससे यह खुलासे हुए है।

हैदराबाद: अपने यूट्यूब चैनल पर व्यूज नहीं मिलने के कारण एक 22 साल के इंजीनियरिंग छात्र ने अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि चार साल पहले चालू किए हिए यूट्यूब चैनल पर व्यूज नहीं मिलने के कारण वह बहुत परेशान था और इसमें उसके घर वालों के तरफ से भी उसे कोई स्पोर्ट नहीं मिल रहा था। 

आपको बता दें कि छाक्ष का नाम चंद्रशेखरन धीना था और वह आईआईटीएम ग्वालियर से उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसने सैदाबाद में पांच मंजिला अपार्टमेंट से कूद कर अपनी जान दे दी है। 

छात्र ने अपने सुसाइड नोट में यह बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में था और किसी से कोई मदद न मिलने के कारण उसने अपनी जान दी है। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, IITM ग्वालियर में पढ़ने वाले छात्र ने चार साल पहले अपना एक यूट्यूब चैनल-SELFLO के नाम से खोला था। इस पर वह गेमिंग से जुड़े वीडियोज बनाता था। पिछले चार सालों में उसका चैनल सही से नहीं चलता था और उस पर व्यूज कम आते थे। 

इस बात से छात्र बहुत परेशान था और वह इसमें अपने घर वालों की मदद चाहता था। वह चाहता था कि उसके घर वाले उसके हौसले बढ़ाए, पर वे लोग ऐसा नहीं करते थे। 

इसके अलावा छात्र बचपन से ही तनाव में रहता था जिसके कारण भी वह बहुत परेशान था। पुलिस को एक सोसाइड नोट भी मिला है जिसे छात्र ने 'ट्विट्लॉन्गर' पर अपलोड किया था। इस 1700 शब्दों वाला सुसाइड नोट में उसने हर एक बात बताई है और वह आत्महत्या भी करने जा रहा है, इस बात को भी उसने इसमें लिखा है। 

रात 11 से सुबह 6 बजे तक करता था गेमिंग करता था

बताया जा रहा है कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद छुट्टियों में अपने घर आया था, जब यह घटना घटी है। वह रात-रात भर खेलता था और उसके घर वाले उसे रात 11 बजे से सुबह के 6 बजे तक गेम खेलते ही देखा करते थे। 

पुलिस को यह भी पता चला कि वह अपने माता पिता से ज्यादा बात भी नहीं करता था और न ही किसी पड़ोसी के साथ उसकी बातचीत होती थी। पुलिस ने उसके शव को Osmania अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयू ट्यूबआत्महत्या प्रयासहैदराबादMental Health
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?