लाइव न्यूज़ :

IIT Kanpur: 1 साल में 4 छात्रों ने दी जान?, पीएचडी की पढ़ाई कर रही 28 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या किया, पढ़िए सुसाइड नोट क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2024 17:52 IST

IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, संस्थान पृथ्वी विज्ञान विभाग की पीएचडी छात्रा प्रगति खरया के दुखद और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता है।

Open in App
ठळक मुद्देकमरे डी-116 में रात के समय आत्महत्या कर ली लेकिन मामला बृहस्पतिवार दोपहर प्रकाश में आया।पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे पीएचडी छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और पाया कि प्रगति के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

IIT Kanpur:उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में पीएचडी की पढ़ाई कर रही 28 वर्षीय एक छात्रा ने बृहस्पतिवार को छत के हुक से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आईआईटी कानपुर में पिछले एक वर्ष में आत्महत्या का यह चौथा मामला है। कानपुर के सनिगवां की रहने वाली प्रगति खरया संस्थान में पृथ्वी विज्ञान में पीएचडी कर रही थीं। पुलिस ने बताया कि उसने अपने छात्रावास के हॉल संख्या-चार के कमरे डी-116 में रात के समय आत्महत्या कर ली लेकिन मामला बृहस्पतिवार दोपहर प्रकाश में आया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे पीएचडी छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और पाया कि प्रगति के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) अभिषेक पांडे ने बताया कि दरवाजा तोड़ने पर महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

जिसके बाद फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें छात्रा ने अपने इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने बताया कि छात्रावास के कमरे से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिससे पुलिस को आत्महत्या के पीछे के रहस्य को सुलझाने में मदद मिल सकती है।

पांडे ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के संभावित कारणों का खुलासा प्रारंभिक जांच और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आईआईटी कानपुर द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, संस्थान पृथ्वी विज्ञान विभाग की पीएचडी छात्रा प्रगति खरया के दुखद और असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता है।

खरया ने दिसंबर 2021 में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश लिया था। बयान के मुताबिक, मौत की परिस्थितियों की जांच करने के लिए पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने परिसर का दौरा किया है और संस्थान कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा है। इससे पहले संस्थान में इस वर्ष तीन अन्य विद्यार्थी भी यह कदम उठा चुके हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरआईआईटी कानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?