लाइव न्यूज़ :

IIT Kanpur: अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली अनुसूचित जनजाति की 24 वर्षीय इंजीनियर से शादी का झांसा देकर बलात्कार?, 25 वर्षीय सहकर्मी शुभम मालवीय के खिलाफ मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2025 16:03 IST

IIT Kanpur: आईआईटी-के की साइबर सुरक्षा परियोजना में विश्लेषक के तौर पर कार्यरत अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली अनुसूचित जनजाति की एक इंजीनियर लड़की (24) ने अपने 25 वर्षीय सहकर्मी शुभम मालवीय के खिलाफ बुधवार को कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी-के प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यों की एक टीम गठित की है।काम के दौरान नजदीकियां बढ़ायीं और शादी का वादा करके उससे बलात्कार किया।बयान दर्ज करने के लिये महिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

IIT Kanpur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर (आईआईटी-के) में कार्यरत अनुसूचित जनजाति की 24 वर्षीय इंजीनियर से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में उसके सहकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आईआईटी-के प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यों की एक टीम गठित की है। सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर क्षेत्र) अभिषेक पांडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि आईआईटी-के की साइबर सुरक्षा परियोजना में विश्लेषक के तौर पर कार्यरत अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली अनुसूचित जनजाति की एक इंजीनियर लड़की (24) ने अपने 25 वर्षीय सहकर्मी शुभम मालवीय के खिलाफ बुधवार को कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि मालवीय ने काम के दौरान उससे नजदीकियां बढ़ायीं और शादी का वादा करके उससे बलात्कार किया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी क्षेत्र) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कथित पीड़िता की बुधवार को मेडिकल जांच कराई गई और बृहस्पतिवार को उसे बयान दर्ज करने के लिये महिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी इंजीनियर की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आईआईटी-के के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के प्रशासन ने मालवीय के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यों की एक टीम गठित की है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआईआईटी कानपुररेपउत्तर प्रदेशअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?