लाइव न्यूज़ :

Hyderabad: चार दिन पहले ही हो गई बेटे की मौत, दृष्टिबाधित माता-पिता की नहीं चला पता; ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: October 29, 2024 15:48 IST

हैदराबाद में एक दंपति जो ब्लाइड है, उनके बेटे की मौत होने के चार दिनों तक उन्हें पता नहीं चला, फिर पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

Open in App

हैदराबाद:तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पुलिस के बी होश उड़ा दिया। तेलंगाना के बड़े शहर हैदराबाद के एक घर में 30 वर्षीय बेटे के शव के साथ रहते मिले दृष्टिबाधित बुजुर्ग दंपति को पता नहीं था कि उसकी चार दिन पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब घर से बदबू आने लगी तो सोमवार को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और उसे शव तथा अर्द्ध-चेतन अवस्था में जमीन पर पड़े पति-पत्नी मिले। नगोले थाने के प्रभारी ए. सूर्य नायक ने बताया कि व्यक्ति की घर में ही मौत हो गई थी और शक है कि उसकी मौत चार-पांच दिन पहले सोते में हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि दृष्टिबाधित बुजुर्ग दंपति को पता नहीं था कि उनके छोटे बेटे की मौत हो चुकी है और वह खाने तथा पानी के लिए उसे आवाज लगाते रहे मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उनकी आवाज शायद पड़ोसी भी नहीं सुन सके। पुलिस ने उन्हें खाना और पानी उपलब्ध कराया।

दंपति से उनके बड़े बेटे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे सूचित किया जो शहर में दूसरे इलाके में रहता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजने के साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :हैदराबादTelangana Policeतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

क्राइम अलर्टजब से घर में बिल्ली लायी हो सर्दी और खांसी हो रहे?, मां और दादी से झगड़ा, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ ​​श्रेष्ठा ने आत्महत्या की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?