लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बच्चे को टिफिन देने जा रही महिला को गाड़ी ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: March 29, 2023 15:21 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि जैसे ही गाड़ी ने महिला को टक्कर मारी थी, वह हवा में उड़ जाती है। खबर में यह बताया गया है कि इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में एक गाड़ी द्वारा महिला को जोरदार टक्कर मारते हुए देखा गया है। खबर में यह दावा किया गया है कि घटना के वक्त महिला अपने बच्चे के लिए टिफिन लेकर जा रही था।

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शाहीन नगर इलाके का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर एक गाड़ी द्वारा एक महिला को टक्कर मारा गया है। द फ्री प्रेस जर्नल की एक खबर के अनुसार, महिला के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ है जब वह अपने बच्चे से मिलने के लिए उसके स्कूल जा रही थी। 

 खबर में यह बताया गया है कि गाड़ी ने महिला को इतनी जोर से टक्कर मारी थी कि घटनास्थल पर भी उसकी मौत हो गई है। हालांकि इस हादसे के बाद गाड़ी का चालक पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। 

वीडियो में क्या दिखा 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि 35 साल की परवीन बेगम एक सड़क पर चल रही है। परवीन के साथ एक और महिला भी चल रही है जिसके साथ एक छोटी लड़की भी है। वीडियो में यह देखा गया है कि जैसे ही महिला कुछ दूर चलती है कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक गाड़ी उसे जोरदार टक्कर मार देती है। 

टक्कर इतना जोरदार था कि महिला हवा में उड़ जाती है और वह कैमरे के एंगल से बाहर चली जाती है। खबर में यह बताया गया है कि जोरदार टक्कर के कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो जाती है। वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि महिला के साथ जा रही दूसरी महिला हादसे के बाद वहां से भागती हुई नजर आ रही है। 

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार, महिला हैदराबाद के शाहीन नगर की हबीब कॉलोनी की रहने वाली है और घटना के समय वह अपने बच्चे के लिए टिफिन ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा मोहम्मद वजैर जो बालापुर के अल्फाला स्कूल में पढ़ता है, उससे मिलने व उसके लिए खाने लेकर जा रही थी तभी बीच रास्ते में उसके साथ यह हादसा हो गया था। 

ऐसे में चालक को कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के जुर्म में हिरासत में लिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमPoliceहैदराबादवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली